LOADING...
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम पर जारी किया बयान, जानिए क्या कहा
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम पर जारी किया बयान

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम पर जारी किया बयान, जानिए क्या कहा

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2026
09:16 am

क्या है खबर?

अमेरिका के साथ समझौते पर सहमति बनने के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपना बयान जारी किया है। परिषद ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ 14 जून की शाम को मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) की शर्तों को फाइनल कर लिया है। परिषद ने बताया कि आज रात से ही ईराने के खिलाफ सभी नौसेना नाकाबंदी खत्म कर दी जाएगी और लेबनान समेत कभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त होंगे।

बयान

परिषद ने क्या जारी किया बयान?

ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम की ओर से जारी परिषद के बयान में कहा गया, "ईरान ने अपने शहीद नेता के नेतृत्व में, अमेरिकी-जायोनी दुश्मन पर अपनी बढ़त पूरी कर ली है। सर्वोच्च नेता, लोगों के समर्थन, योद्धाओं की लगातार कोशिशों और कई महीनों तक चली मुश्किल-गहरी बातचीत के बाद और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के आधार पर, 14 जून की शाम को ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने की बातचीत पर MoU का टेक्स्ट फाइनल कर लिया।"

शर्त

दूसरे पक्ष को MoU के अनुसार पूरी करनी होगी जिम्मेदारी

परिषद ने आगे लिखा, "समझौतों के आधार पर, लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य ऑपरेशन आज रात से हमेशा के लिए खत्म होंगे। इसके अलावा, ईरान के खिलाफ नौसेना नाकाबंदी तुरंत और पूरी तरह खत्म होगी। MoU पर आधिकारिक हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को होंगे। आखिरी समझौते के लिए बातचीत तब तक टाली जाएगी जब तक दूसरा पक्ष MoU के अनुसार अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं करता। ईरान, पाकिस्तान और कतर सरकार की कोशिशों की तारीफ करता है।"

Advertisement