LOADING...
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास बम बरसाए, 11 बच्चों समेत 13 की मौत
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास बम बरसाए, 11 बच्चों समेत 13 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2026
09:17 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन ने बुधवार को पाकिस्तान की सेना पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने और 3 प्रांतों पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। हमलों में जान गंवाने वाले 11 बच्चों के साथ बुजुर्ग और महिलाएं बताई जा रही हैं। हमले में 15 से अधिक लोग घायल हैं।

हमला

खोस्त प्रांत में मारे गए 9 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खोस्त प्रांत में सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। यहां स्पेरा जिले में एक घर पर हमला हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हैं। पड़ोसी प्रांत पक्तिका में, एक निवासी ने बताया कि तड़के हुई बमबारी में 3 लोगों की मौत हुई है। हमले के समय सभी सो रहे थे। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक हमलों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

हमला

फरवरी में संघर्ष रुकने के बाद हमला

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन के बीच इस साल की शुरूआत में संघर्ष शुरू हुआ था, जिसे फरवरी के अंत में रोक दिया गया था। बुधवार को हुआ हमला पिछले कई हफ्तों का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। पिछले महीने प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में पाया गया कि इस साल के पहले 3 महीनों के संघर्ष में कम से कम 372 अफगान नागरिक मारे गए और 397 अन्य घायल हुए हैं।

Advertisement