फिलीपींस में भूकंप से ढही इमारतों में दबकर और भूस्खलन से 32 की मौत, 24 लापता
क्या है खबर?
फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप तट पर सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई और 24 से अधिक लोग लापता हैं। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद इन चेतावनियों को रद्द कर दिया गया।
भूकंप
कई इमारतें ढहीं, 10,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
फिलीपींस में भूकंप के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें इमारतें धराशायी होते दिख रही हैं। कई क्षेत्रों में भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है। अभी कई इलाकों में लगभग 24 से अधिक लोग लापता हैं और 10,000 से अधिक निवासियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हताहतों की संख्या का सत्यापन अभी भी राष्ट्रीय आपदा एजेंसी द्वारा किया जाना बाकी है।
भूकंप
बिजली और संचार नेटवर्क ठप
BBC के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर तटीय प्रांत सारंगानी में 17 मौत हुई है, जिनमें से कई भूस्खलन में मारे गए हैं। यहां बिजली और संचार नेटवर्क ठप हो गए थे। भूकंप के केंद्र के सबसे नज़दीकी शहर जनरल सैंटोस में 10 लोग मारे गए और 22 लोग अभी भी लापता हैं। दक्षिण कोटाबेटो और सुल्तान कुदरत भी प्रभावित हुए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने राहत-बचाव अभियान तेज करने को कहा है।
सुनामी
भूकंप के बाद 130 से अधिक झटके
रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस में भूकंप के बाद भी लगातार झटके लगते रहे। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 1.3 से 6.7 रही थी। ऐसे करीब 130 से अधिक झटके लगे हैं। फिलीपींस में भूकंप आना आम है, क्योंकि यह भूगर्भीय रूप से अस्थिर 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। हालांकि इनमें से अधिकांश भूकंप मामूली होते हैं। पिछले साल सितंबर में, मध्य विसायस क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 70 से अधिक लोग मारे गए थे।
ट्विटर पोस्ट
फिलीपींस में जोरदार भूकंप
A powerful magnitude 7.8 earthquake today, June 8, 2026, violently shook Mahayahay Elementary School in Malita, Davao Occidental, Philippines.pic.twitter.com/Qkpn2elMCy
— Massimo (@Rainmaker1973) June 8, 2026