LOADING...
ईरान में सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी, अमेरिका के साथ समझौते का कर रहे विरोध
अमेरिका के साथ समझौते के खिलाफ ईरान में लोग सड़कों पर उतर आए हैं

ईरान में सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी, अमेरिका के साथ समझौते का कर रहे विरोध

लेखन आबिद खान
Jun 14, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का ईरान में विरोध शुरू हो गया है। आज ईरान के कई शहरों में कट्टरपंथी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अराघची के इस्तीफे की मांग की। ये प्रदर्शन ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आज समझौता हो सकता है।

प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'अराघची शर्म करो' के नारे

समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, पूर्वोत्तर शहर मशहद में विदेश मंत्रालय के कार्यालय के बाहर दर्जनों लोग जमा हो गए। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में काली चादर ओढ़े महिलाएं झंडे लहराती हुई और विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने 'अराघची, बेईमान समझौतावादी, की मौत हो', 'अराघची, शर्म करो, झुकना बंद करो' और 'बेईमान घुसपैठिए अराघची की मौत हो' जैसे नारे लगाए।

वजह

प्रदर्शनकारी क्यों कर रहे विरोध?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये प्रस्तावित समझौता ईरान के हितों की पर्याप्त रूप से रक्षा नहीं करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर देश के प्रभाव को कमजोर कर सकता है। इन लोगों ने ईरानी वार्ताकारों पर समझौता करने के लिए बहुत अधिक रियायतें देने का आरोप लगाया है। वहीं, अराघची ने कहा कि समझौते से ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हट जाएगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रशासन अब पहले जैसा नहीं रहेगा।

Advertisement