LOADING...
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में लापता 3 भारतीयों की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में लापता 3 भारतीयों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में लापता 3 भारतीयों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2026
01:14 pm

क्या है खबर?

ईरान के नियंत्रण वाले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर अमेरिकी हमले में जिस एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर में आग लगी थी, उसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई है। टैंकर में 24 भारतीय सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था, लेकिन 3 गायब बताए जा रहे थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने गुरुवार को पुष्टि की कि 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है।

पुष्टि

2 के शव हुए बरामद

सोनोवाल ने गुरुवार को कहा, "पालाऊ ध्वज वाले जहाज एमटी सेट्टेबेलो पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बेहद खेद हुआ। दुख की बात है कि शुरू में लापता बताए गए 3 भारतीय नाविकों के 2 शव बरामद होने के बाद अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है।" उन्होंने अधिकारियों को बचाए गए चालक दल के सदस्यों की तत्काल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने और मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस लाने को कहा है।

हमला

अमेरिकी सेना ने किया लगातार 2 जहाजों पर हमला

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक बयान में ओमान तट पर लगातार 2 तेल टैंकर पर नाकाबंदी का उल्लंघन करने पर हमला किया था। सेना ने कहा कि USS अब्राहम लिंकन (CVN 72) के एक F/A-18 सुपर हॉर्नेट ने पलाऊ ध्वज वाले एमटी मारिवेक्स और एमटी सेट्टेबेलो के इंजन कक्ष पर सटीक हमला किया था। सेना ने बताया कि जहाज अमेरिकी चेतावनियों का लगातार उल्लंघन कर रहे थे।

Advertisement

चिंता

भारत ने हमले पर जताया विरोध

भारत ने ओमान तट पर वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमले को लेकर विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने पिछले दिनों अमेरिकी उपमिशन प्रमुख अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया था। उन्होंने अमेरिकी अधिकारी के सामने हमले का कड़ा विरोध किया और जहाजों पर सवार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराया।

Advertisement