LOADING...
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने पर लेबनान में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग
अमेरिका-ईरान में शांति समझौते पर लेबनान में जश्न (फाइल तस्वीर)

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने पर लेबनान में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2026
09:25 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को समाप्त करना शामिल है, जिसकी घोषणा के बाद लेबनान में जश्न का माहौल छा गया। राजधानी बेरूत समेत कई जगह लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए और झंडे लहराते, गाड़ियों के हॉर्न बजाते और खुशी मनाते हुए देखे गए। समझौते की घोषणा सबसे पहले मध्यस्थ पाकिस्तान ने, फिर अमेरिका और ईरान ने की। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे।

युद्ध

3,600 से अधिक लोग मारे गए

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाया था। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में 3,600 से अधिक लोग मारे गए, जबकि 11,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सबसे घातक हमले मार्च और अप्रैल के बीच हुए हैं। हमलों से डरे करीब 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।

समझौता

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के तहत लेबनान भी सुरक्षित

अमेरिका और ईरान ने जो समझौते पर अपनी सहमति जताई है, उसमें लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जारी युद्ध और हमलों को तत्काल प्रभाव से रोकना भी शामिल है। पिछले दिनों वाशिंगटन और तेहरान के बीच लेबनान मुद्दे को लेकर ही व्यवधान पैदा हो रहा था, क्योंकि इजरायल लगातार बेरूत को निशाना बना रहा था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर नाराज भी हुए थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

लेबनान में जश्न

Advertisement