LOADING...
अमेरिका-ईरान समझौते पर नेतन्याहू बोले- मेरे प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा
अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामि नेतन्याहू ने बयान दिया

अमेरिका-ईरान समझौते पर नेतन्याहू बोले- मेरे प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा

लेखन गजेंद्र
Jun 12, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि वह पिछले 30 साल से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उनके प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। नेतन्याहू ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पूरी सहमति है।

बयान

ईरान यहूदी देश को खत्म करना चाहता है- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने लिखा, 'जब तक मैं इजरायल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। इस मुद्दे पर मेरे और ट्रंप के बीच पूरी सहमति है। 30 साल से मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चला रहा हूं। अभियान नहीं होता, तो ईरान के पास इजरायल के लिए परमाणु बम होते। ईरान यहूदी देश को खत्म करना चाहता है, जिसे रोकने के लिए मैं पूरी जिंदगी लगा दूंगा। मेरे प्रधानमंत्री रहने तक यह मुमकिन नहीं।'

समझौता

यूरोप में होगा समझौता

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार रात को ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी थी, लेकिन उसे टाल दिया और बताया कि ईरान-अमेरिका के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि समझौते को ईरानी नेतृत्व से मंजूरी मिल गई, जिस पर यूरोप में हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसने समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। समझौते में परमाणु हथियार विकसित न करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम संवर्धन नष्ट करने की शर्त प्रमुख है।

Advertisement