Loading...
ब्रिटेन के रक्षा मंंत्री जॉन हीली ने रक्षा खर्च विवाद में स्टार्मर सरकार से इस्तीफा दिया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ रक्षा मंत्री जॉन हिली

ब्रिटेन के रक्षा मंंत्री जॉन हीली ने रक्षा खर्च विवाद में स्टार्मर सरकार से इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने रक्षा खर्च से जुड़े विवाद को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार से इस्तीफा दे दिया है। हीली ने स्टार्मर को लिखे पत्र में बढ़ते खतरे के समय देश की रक्षा के लिए आवश्यक सरकारी संसाधन और बजट उपलब्ध कराने में विफलता का आरोप लगाया है। हीली का इस्तीफा कैबिनेट में लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद आया है, जिसमें रक्षा मंत्रालय को जरूरी बजट नहीं मिल रहा है।

रक्षा

रक्षा मंत्री ने क्यों दिया इस्तीफा?

ब्रिटेन में स्टार्मर की सरकार रक्षा निवेश योजना (DIP) पर काम कर रही है।

इसे पिछले साल प्रकाशित करने की उम्मीद थी, लेकिन रक्षा और वित्त मंत्रालय सैन्य खर्च बढ़ाने की बढ़ती मांगों को पूरा करने के तरीकों को लेकर महीनों से बातचीत में उलझे हुए हैं, जिसके चलते DIP में देरी हो रही है।

सैन्य नेता ब्रिटिश जलक्षेत्र में लगातार रूसी घुसपैठ को देखकर बजट बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि सरकार कर्ज कम करना चाहती है।

पत्र

हीली ने अपने पत्र में क्या लिखा?

हीली ने पत्र में लिखा कि रक्षा में और अधिक निवेश की आवश्यकता स्पष्ट थी, इस पर खर्च का काम जनवरी में पूरा हो चुका था।

उन्होंने लिखा, "तब से, आप असमर्थ हैं और राजकोष बढ़ते खतरों के बीच देश की रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन देने में अनिच्छुक रहा है।"

हीली ने लिखा, "मैं ऐसे किसी भी DIP समझौते को स्वीकार नहीं कर पाऊंगा, जो हमारी सेनाओं को आवश्यक संसाधन प्रदान नहीं करता है। इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं।"

ADVERTISEMENT