डोमिनिकन गणराज्य के हवाई अड्डे पर उतरते समय निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, धमाके के साथ आग लगी
क्या है खबर?
कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य में सोमवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार एक पायलट और एक सह-पायलट की मौत हो गई। घटना ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर हुआ था, जहां विमान बुरी तरह आग से घिर गया था। हादसे के समय विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विमान दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रहा है।
हादसा
विमान ने गंभीर यांत्रिक समस्या होने पर दिया था आपातकाल संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पंजीकृत गल्फस्ट्रीम जी200 जेट ऑस्टिन, टेक्सास जा रहा था। उड़ान के दौरान जब विमान ला रोमाना से लगभग 16 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था, तब उसने गंभीर यांत्रिक समस्याओं के कारण आपातकाल की घोषणा की। पायलट हवाई अड्डे पर वापस लौटा और आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान उतरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की चपेट में आग या। इस दौरान एक भीषण विस्फोट भी हुआ।
जांच
घटना की जांच शुरू
ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पास के पर्यटन स्थल ला रोमाना के लिए महत्वपूर्ण है। लगभग 1.16 करोड़ आबादी वाले डोमिनिकन गणराज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर टिकी है। इससे पहले 2021 में सैंटो डोमिंगो के लास अमेरिकास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक निजी विमान के उड़ान भरने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई थी। डोमिनिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन (IDAC) और विमानन दुर्घटना जांच आयोग (CIAA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का भयावह वीडियो
WATCH: Another angle shows the private jet crash during an attempted emergency landing at La Romana International Airport in the Dominican Republic. Two crew members were killed. pic.twitter.com/9lWZms7ynF
— Breaking911 (@Breaking911) June 8, 2026