LOADING...
ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, भारत ने नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह दी
भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी

ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, भारत ने नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह दी

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता देख तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधान किया है। दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा, "इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की अपनी पहले की सलाह दोहराती है। जो नागरिक अभी ईरान में हैं, वे मौजूद परिवहन तरीकों से निकल जाएं।"

निलंबन

तेहरान में उड़ानें स्थगित की गईं

इस बीच, तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। इससे पहले, राजधानी के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों को रोका गया था। बता दें कि ईरान ने इजरायल में कई जगह हमला किया था, जिसके बाद इजरायल ने हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं। जवाब में इजरायल ने भी ईरान में 20 जगह मिसाइल हमले किए हैं।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय दूतावास की सलाह

Advertisement

नजर

युद्ध पर नजर रखे है भारत

भारत का विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल से शांति बनाए रखने और बातचीत की मेज पर दोबारा लौटने का आग्रह किया है। बता दें कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान से 1,800 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। 28 फरवरी से पश्चिम एशिया से लगभग 6.49 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं।

Advertisement