होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर में आग लगी, 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया
क्या है खबर?
ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए संघर्ष के बीच सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि ओमान के तट पर स्थित तेल टैंकर मारिवेक्स में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसमें सवार सभी नाविकों को बचा लिया गया है। वे सभी सुरक्षित हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने नाविकों के लिए तत्काल सहायता मांगी थी।
सहायता
मेडागास्कर के ध्वज वाला खाली था जहाज
मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेडागास्कर के ध्वज वाला जहाज माल नहीं ले जा रहा था। उन्होंने बताया, "सभी भारतीय नौसैनिक फिलहाल सुरक्षित हैं। हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं।" जहाज में आग कैसे लगी, इसका कारण पता नहीं चला है। फिलहाल, जांच शुरू कर दी गई है।
ट्विटर पोस्ट
बचाव अभियान चलाया गया
Helicopter rescue operation underway for 24 Indian seafarers after vessel Marivex was struck off the coast of Oman
— RT (@RT_com) June 8, 2026
Footage from the scene show the crew being lifted from the damaged vessel after fighting for survival at sea pic.twitter.com/crlSDYaU6y
हमला
हमले की आशंका
FSUI ने हमले की प्रकृति, पोत का नाम या चालक दल की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही भारतीय नौसेना, विदेश मंत्रालय या अन्य सरकारी एजेंसियों ने घटना की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिका ने अंतिम समझौता होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी न हटाने की कसम खाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आग के पीछे अज्ञात हमला बताया जा रहा है।