LOADING...
इजरायली सेना ने ईरान के YAK-130 लड़ाकू विमान को कैसे मारा? जारी किया वीडियो
इजरायल ने ईरान के YAK-130 लड़ाकू विमान को मार गिराने का वीडियो जारी किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इजरायली सेना ने ईरान के YAK-130 लड़ाकू विमान को कैसे मारा? जारी किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

इजरायली सेना ने बुधवार को तेहरान के ऊपर ईरानी वायुसेना के पायलट समेत YAK-130 लड़ाकू विमान को मार गिराया, जिसका वीडियो गुरुवार को जारी किया है। इजरायली सेना ने एक्स पर 17 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें हमले का क्षण दिखाया गया है। वीडियो में इजरायल अपने 'अदिर' F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान से YAK-130 हमला करते दिख रहा है। इसमें हमले के समय पायलट की आवाज भी सुनाई दे रही है।

हमला

इजरायल 40 साल में पहली बार मानवयुक्त हवाई युद्ध में शामिल

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच जारी ब्लैक एंड व्हाइट हवाई निगरानी वीडियो में पायलट कह रहा है, "मैंने निशाना साधा, लक्ष्य भेद दिया गया, हम हमला जारी रखेंगे।" बताया जा रहा है कि इजरायल की वायु सेना ने लगभग 40 वर्षों में पहली बार मानवयुक्त विमान के साथ हवाई युद्ध में भाग लिया है। एक ऑडियो में इजरायली वायुसेना कमांडर, मेजर जनरल टोमर बार और F-35 पायलट के बीच हुई बातचीत भी साझा की गई है।

ट्विटर पोस्ट

हमले का वीडियो

Advertisement

हमला

मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो भी साझा

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक्स पर एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें एक आर्म्ड बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला दिखाया गया है। IDF ने वीडियो साझा कर लिखा, 'रात भर की गतिविधि: वायुसेना के विमान ने कोम इलाके में एक आर्म्ड बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया, जो इजरायल पर फायर करने के लिए तैयार था। इस्फहान में एक ईरानी एरियल डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया गया।'

Advertisement