LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सैनिकों से हथियार डालने और राजनयिकों से शरण लेने को कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सैनिकों से हथियार डालने की अपील की

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सैनिकों से हथियार डालने और राजनयिकों से शरण लेने को कहा

लेखन गजेंद्र
Mar 06, 2026
08:11 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरानी सैनिकों से हथियार डालने और राजनयिकों से शरण लेने की अपील की है। व्हाइट हाउस में आयोजित 2025 मेजर लीग सॉकर चैंपियन इंटर मियामी के सम्मान समोराह में ट्रंप ने कहा कि हथियार डालने से ईरान सुरक्षित रहेगा, वरना सभी को मौत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान का 60 से 64 प्रतिशत विमान और मिसाइलें नष्ट हो चुकी हैं।

बयान

हम आपको जीवनरक्षा देंगे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं। वे सिर्फ़ मारे जाएंगे। और अब ईरानी लोगों के लिए खड़े होने और अपने देश को वापस लेने में मदद करने का समय है...जीवनरक्षा स्वीकार करें, हम आपको जीवनरक्षा देंगे...वरना आपको पूरी तरह से मौत का सामना करना पड़ेगा...हम दुनियाभर के ईरानी राजनयिकों से भी अपील करते हैं कि वे शरण के लिए निवेदन करें।"

बयान

ईरान का सब कुछ खत्म- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, "राजनयिक शरण लेकर बड़ी क्षमता वाले एक नए और बेहतर ईरान को बनाने में हमारी मदद करें...अमेरिका यह पक्का करेगा कि अगला देश कोई भी लीड करे, ईरान अमेरिका या उसके पड़ोसियों के लिए खतरा नहीं बनेगा।" ट्रंप ने आगे कहा कि युद्ध के बाद ईरान के पास कोई वायुसेना, कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं है, उनके सभी हवाई जहाज, संचार, मिसाइलें और लॉन्चर लगभग 60 से 64 प्रतिशत नष्ट हो चुके हैं।

Advertisement

धमकी

अगला नंबर क्यूबा का- ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के बाद अब अगला नंबर क्यूबा का है। पहले से संकटग्रस्त क्यूबा की अर्थव्यवस्था, वेनेजुएला से तेल आपूर्ति बंद होने के कारण बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा, "पहले इसे खत्म कर लेते हैं। हम सभी एक साथ कर सकते हैं, लेकिन इससे कुछ बुरा हो सकता है। गुरुवार को एक्सियोस को साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि ईरान में सर्वोच्च नेता के चयन में वह व्यक्तिगत तौर पर शामिल होना चाहते हैं।

Advertisement