LOADING...
पेजेश्कियन की माफी पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- मध्य पूर्व हारा हुआ देश है ईरान
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बताया मध्य पूर्व का एक हारा हुआ देश

पेजेश्कियन की माफी पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- मध्य पूर्व हारा हुआ देश है ईरान

Mar 07, 2026
05:37 pm

क्या है खबर?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के खाड़ी देशों पर हमला न करने की घोषणा करने और पूर्व में किए गए हमलों के लिए माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा तंज कसा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अब मध्य पूर्व का दबंग नहीं बल्कि एक हारा हुआ देश है। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही शनिवार को ईरान को बहुत करारा झटका दिया जाएगा।

बयान

ट्रंप ने क्या दिया बयान?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरान ने अपने पड़ोसियों से माफी मांगी है और आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने आश्वासन भी दिया है कि वह अब हमला नहीं करेगा। अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के कारण ईरान को यह वादा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।' उन्होंने लिखा, 'ईरान मध्य पूर्व पर कब्जा करके शासन करना चाहता था, लेकिन हजारों वर्षों में पहली बार उसे आसपास के मध्य पूर्वी देशों से हार का सामना करना पड़ा है।'

तंज

'मध्य पूर्व का दबंग देश नहीं रहा है ईरान'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'मध्य पूर्व के देशों ने मुझसे कहा धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। मैंने कहा आपका स्वागत है! ईरान अब मध्य पूर्व का दबंग देश नहीं रहा, बल्कि हारा हुआ देश है और कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा जब तक कि वह आत्मसमर्पण नहीं कर देता या, अधिक संभावना है, पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हो जाता!' उन्होंने लिखा, "ईरान के दुर्व्यवहार के कारण वह पूरी तरह से नष्ट होने के लिए गंभीर रूप से विचाराधीन हैं।'

Advertisement

ऐलान

पेजेश्कियन ने किया खाड़ी देशों पर हमला न करने का ऐलान

इससे पहले दिन में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा था, "देश की अस्थायी नेतृत्व परिषद ने ऐलान किया है कि पड़ोसी देशों पर अब और हमले नहीं किए जाएंगे। यह स्थिति तब तक लागू रहेगी जब तक कि ईरान पर होने वाला हमला उसी पड़ोसी देश की जमीन से न किया जाएं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हालिया हमलों के लिए सभी पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं। हमारा किसी भी देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।"

Advertisement

हालात

ईरान युद्ध का हुआ दूसरे सप्ताह में प्रवेश

ईरान में शनिवार को युद्ध का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया, लेकिन किसी भी पक्ष ने स्थिति को शांत करने के लिए कदम नहीं उठाया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले जारी रखे हैं, वहीं ईरान अपने पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बना रहा है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार, अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिक मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं।

Advertisement