LOADING...
ईरान ने अब अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर गिराया आत्मघाती ड्रोन, दोहा में 3 धमाके
ईरान ने अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर गिराया ड्रोन (फाइल तस्वीर)

ईरान ने अब अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर गिराया आत्मघाती ड्रोन, दोहा में 3 धमाके

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और इजरायल के हमले झेल रहे ईरान ने अब अपने जंग का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को उसने अजरबैजान को निशाने पर लिया है। ईरान ने आत्मघाती ड्रोन से अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर हमला किया है। इसके बाद एक गांव पर भी ड्रोन गिराया। इस बीच, कतर की राजधानी दोहा में भी जबरदस्त हमला किया गया है। यहां एक के बाद एक 3 धमाके हुए हैं।

हमला

अजरबैजान ने जारी किया बयान

ईरान के ड्रोन हमलों पर अजरबैजान ने बयान जारी किया है। उसने कहा कि ईरान ने गुरुवार दोपहर को नखचिवन में हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग पर गिरा, जबकि दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास गिरा है। हमले में 2 लोग घायल हैं। अजरबैजान ने ईरान के इलाके से किए गए इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है।

हमला

अजरबैजान ने ईरानी राजदूत को तलब किया

अजरबैजान सरकार ने घटना के बारे में ईरान से साफ जानकारी की मांग की है और कहा कि वह सही जांच कर पक्का कदम उठाए कि भविष्य में ऐसे हमले दोबारा न हों। अजरबैजान ने कहा कि उसने सही जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है। मामले में अजरबैजान ने ईरान के असाधारण और पूर्णाधिकारी राजदूत, मोजतबा डेमिरचिलौ को विदेश मंत्रालय में बुलाया, जहां कड़ा विरोध जताते हुए एक नोट भी पेश किया गया है।

Advertisement

हमला

दोहा में भी ईरान का हमला

दोहा में गुरुवार दोपहर में 3 जबरदस्त धमाकों की आवाज सुनी गई है। हालांकि, अभी नुकसान की जानकारी नहीं आई है। ईरानी हमलों की संभावना को देखते हुए कतर में अमेरिकी दूतावास के आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल दोहा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित अल-उदीद में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर गिर चुकी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अजरबैजान पर हमला

Advertisement