एपस्टिन फाइल्स: अमेरिका ने 3 साक्षात्कार सार्वजनिक किए, ट्रंप पर बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप
क्या है खबर?
अमेरिका के न्याय विभाग ने गुरुवार को कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप है। पोलिटिको के मुताबिक, FBI ने पीड़ित महिला के साथ 3 साक्षात्कार किए थे, जिसे न्याय विभाग ने सार्वजनिक किया है। इसमें आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने महिला के साथ उस समय यौन उत्पीड़न किया था, जब वह एक युवा किशोरी थी। आरोप है कि एपस्टीन ने उसका परिचय ट्रंप से कराया था।
आरोप
ट्रंप पर बेहद घिनौने आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, FBI जांचकर्ताओं के साथ महिला के साक्षात्कार में उसने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उसे आप्राकृतिक यौन कार्यों के लिए मजबूर किया, जब महिला ने उसका विरोध किया तो ट्रंप ने हिंसा का प्रयोग किया। ये तीनों साक्षात्कार ऐसे समय पर आए हैं, जब डेमोक्रेट पार्टी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या विभाग ने जानबूझकर ट्रंप के खिलाफ गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप वाले दस्तावेज छिपाए थे।
घटना
घटना के समय 13 से 15 वर्ष की थी पीड़िता
रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त-अक्टूबर 2019 के बीच की फाइलों में पीड़ित महिला (नाम छिपाया गया) की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है। आरोप है कि उस समय एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी ले गया, जहां एक बहुत ऊंची इमारत में विशाल कमरों में उसने उसे ट्रंप से मिलवाया गया। महिला ने बताया कि ट्रंप को उसका 'टॉमबॉय' जैसा व्यवहार पसंद नहीं था। ट्रंप पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी आरोप लगे थे।
जांच
लगातार आरोपों का खंडन करते आए हैं ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने एपस्टीन आरोपों के संबंध में किसी प्रकार की गलती से इनकार किया है। अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह पता चले कि ट्रंप एपस्टीन के यौन तस्करी रैकेट में शामिल थे। न्याय विभाग की ओर से जारी सामग्रियों में प्रमाण या संदर्भ का अभाव है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया और पीड़ित महिला को विक्षिप्त बताया।