LOADING...
खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाली भारतीय यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या
कनाडा में भारतीय यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या

खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाली भारतीय यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

कनाडा के ओंटारियो में भारतीय मूल की पंजाबी यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल के रूप में हुई है। घटना 3 मार्च की रात विंडसर शहर में घटी है। लासेल पुलिस ने बताया कि टॉड लेन के 2,400 ब्लॉक पर चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। ग्रेवाल पंजाब लुधियाना को जोंधा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने उनकी हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है।

हत्या

खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ खुलकर बोलती थीं ग्रेवाल

ग्रेवाल खालिस्तान समर्थक तत्वों के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह, बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह खालिस्तानी चरमपंथियों की निंदा करती थीं और भारत-कनाडा के बीच तनाव पर भी अपनी राय रखी थी।

जांच

घर में घुसकर मारा चाकू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेवाल को घर में घुसकर चाकू मारा गया है। हमलावर रात में उसके घर में घुसे और हत्या कर लहुलूहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे घर को सील कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। बताया जा रहा है कि ग्रेवाल ने आखिरी बार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनको धमकियां मिलने लगी थी।

Advertisement