LOADING...
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मध्यस्थता पर दो टूक, कहा- अमेरिका-इजरायल पर केंद्रित करें ध्यान
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मध्यस्थता का प्रयास करने वालों के लिए अहम बयान दिया है

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मध्यस्थता पर दो टूक, कहा- अमेरिका-इजरायल पर केंद्रित करें ध्यान

Mar 06, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध की शांति के लिए मध्यस्थता का प्रयास कर रहे देशों के सामने अपने रुख स्पष्ट करते हुए सीधा संदेश दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के प्रयासों का विरोध करते हुए कहा कि युद्ध विराम कराने की कोशिश करने वाले देशों को अपना दबाव उन लोगों पर डालना चाहिए जिन्होंने संघर्ष शुरू किया था, न कि ईरान पर। ईरान को देश की गरिमा और अधिकार की रक्षा करने में कोई संकोच नहीं है।

बयान

पेजेश्कियन ने क्या दिया बयान?

पेजेश्कियन ने एक्स पर स्वीकार किया कि कई देशों ने मध्यस्थता के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन कहा कि तेहरान का रुख स्पष्ट है। उन्होंने लिखा, 'हम इस क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमें अपने देश की गरिमा और अधिकार की रक्षा करने में कोई संकोच नहीं है। मध्यस्थता का लक्ष्य वे लोग होने चाहिए जिन्होंने ईरानी जनता को कम आंककर आग भड़काइ्र है।' हालांकि, उन्होंने मध्यस्था करने वाले देशों का नाम उजागर नहीं किया।

हमला

कैसे हुई मौजूद संघर्ष की शुरुआत?

दरअसल, इजरायल ने गत 28 फरवरी को अमेरिका की सेना के साथ मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया था। उसने राजधानी तेहरान के अलावा करमानशाह, लोरेस्टन, तबरीज, इस्फहान और करज शहरों 30 से अधिक जगहों पर हमले किए थे। तेहरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया था, जिसमें खामेनेई समेत उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू की भी मौत हो गई। उसके बाद ईरान के जवाबी कार्रवाई शुरू करते ही संघर्ष भड़क गया।

Advertisement