LOADING...
ईरान मिसाइल के हमले में स्काईलाइट तेल टैंकर से लापता 2 भारतीय नाविकों की मौत
स्काईलाइट तेल टैंकर में हमले के बाद लापता 2 भारतीयों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान मिसाइल के हमले में स्काईलाइट तेल टैंकर से लापता 2 भारतीय नाविकों की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

ईरान ने पिछले दिनों ओमान तट पर होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से स्काईलाइट तेल टैंकर पर हमला किया था, जिसमें 2 भारतीय नाविक लापता हो गए थे। अब खबर आई है कि दोनों नाविकों की मौत हो गई है। इसमें एक तेल टैंकर के कप्तान आशीष कुमार थे। हालांकि, अभी पुरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें हमले के बाद टैंकर में भीषण आग दिख रही थी।

आग

जहाज पर सवार थे 15 भारतीय नागरिक और 5 ईरानी नाविक

ईरान ने सर्वोच्च नेता अयातु्ल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद स्पष्ट चेतावनी जारी की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज पर हमला होगा। इस बीच, 1 मार्च को एक ईरानी मिसाइल ने 15 भारतीय नागरिकों समेत अन्य नाविकों को ले जा रहे तेल टैंकर पर हमला किया था। उस समय घटना में 1 भारतीय नागरिक की मौत की बात सामने आई थी।

हमला

दुनिया का सबसे जरूरी तेल मार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान के IRGC के कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ सलाहकार इब्राहिम जबारी ने पिछले दिनों कहा था, "होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है। अगर कोई भी गुजरने की कोशिश करेगा, तो क्रांतिकारी गार्डों और नियमित नौसेना के वीर उन जहाजों को आग लगा देंगे।" बता दें कि यह जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात मार्ग है, जो सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे सबसे बड़े खाड़ी तेल उत्पादकों को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

Advertisement