LOADING...

दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, 20 की मौत; 320 से अधिक घायल

अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर तेज भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। सोमवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है।

02 Nov 2025
मिस्र

मिस्र में खुला दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, ऐतिहासिक तूतनखामेन की कब्र समेत क्या है खास?

मिस्र में गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) आम लोगों के लिए खुल चुका है। 2 दशक तक चले निर्माण कार्य के बाद शनिवार को मिस्र के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राजपरिवार के सदस्यों की मौजूदगी में इस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

02 Nov 2025
मेक्सिको

मेक्सिको के सोनारा में सुपरमार्केट में धमाका, कम से कम 23 की मौत और 11 घायल

मेक्सिको के सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में एक सुपरमार्केट में धमाका होने के बाद आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 11 लोग घायल हुए हैं।

02 Nov 2025
लंदन

ब्रिटेन के कैंब्रिजशर में ट्रेन में चाकू से हमला, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

ब्रिटेन के कैंब्रिजशर शहर में एक ट्रेन के भीतर कई लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। अब तक 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

01 Nov 2025
तुर्की

तुर्की से उड़ा जहाज मालदीव में क्या लेकर पहुंचा, जो बढ़ा सकता है भारत की चिंताएं?

मालदीव के साथ भारत के उतार-चढ़ाव भरे संबंधों के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने नई दिल्ली को सतर्क कर दिया है। इन खबरों में कहा गया है कि तुर्की ने मालदीव को अपने प्रसिद्ध बायरक्टार TB2 ड्रोन दिए हैं।

01 Nov 2025
#NewsBytesExplainer

निवेश फर्म ब्लैकरॉक से 4,200 करोड़ की धोखाधड़ी, भारतीय मूल के CEO पर आरोप; जानें मामला 

दुनिया की सबसे बड़ी निवेश फर्म ब्लैकरॉक एक हाई प्रोफाइल घोटाले का शिकार हो गई है। करीब 4,200 करोड़ रुपये की इस गड़बड़ी के पीछे भारतीय मूल के CEO बंकिम ब्रह्मभट्ट का नाम आ रहा है, जिन्होंने अपनी कंपनियों के जरिए कथित तौर पर इस घोटाले को अंजाम दिया है।

31 Oct 2025
अमेरिका

अमेरिकी उपराष्ट्रपति क्या अपनी हिंदू पत्नी को ईसाई बनाना चाहते हैं, क्यों छिड़ी बहस?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी हिंदू पत्नी ऊषा वेंस को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम में वेंस ने अपने अंतरधार्मिक परिवार को लेकर कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि उनकी हिंदू पत्नी किसी दिन ईसाई धर्म से प्रभावित होगी।

31 Oct 2025
अमेरिका

अमेरिका के मिशिगन में हैलोवीन पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, कई लोग गिरफ्तार

अमेरिका के मिशिगन राज्य में हैलोवीन त्योहार पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश रची जा रही थी, जिसे संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने नाकाम कर दिाय है।

31 Oct 2025
अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप को विमान और दादा के जन्म प्रमाण पत्र समेत क्या-क्या कीमती और खास तोहफे मिले हैं?

इस हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया के दौरे पर थे। वे मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की और दक्षिण कोरिया भी गए।

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में होने वाली बैठक रद्द, सामने आई वजह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। रूस द्वारा अपनी शर्तों के संबंध में अमेरिका को भेजे गए एक पत्र के बाद बैठक पर सहमति नहीं बन पाई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर बातचीत शुरू करने को तैयार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान हालिया तनाव के बाद एक बार फिर संघर्ष विराम को बनाए रखने के लिए बातचीत शुरू करने को तैयार हैं। यह बातचीत इस सप्ताह के शुरूआत में बाधित हो गई थी।

31 Oct 2025
ब्रिटेन

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू की शाही उपाधि छीनी, महल से बेदखल

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू से शाही उपाधियां छीनने और उनको विंडसर स्थित शाही संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

30 Oct 2025
#NewsBytesExplainer

#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं दुर्लभ खनिज, इनके लिए पूरी दुनिया चीन पर ही क्यों निर्भर है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज दक्षिण कोरिया में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन सबसे बड़ी खबर दुर्लभ खनिजों को लेकर थी।

पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों की मुसीबत बढ़ी, मस्जिद से मदद न करने का ऐलान

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ताजा तनाव का असर पाकिस्तान में रह रहे अफगान शरणार्थियों पर दिख रहा है।

टैरिफ, दुर्लभ खनिज और व्यापार समझौता; डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग के बीच बैठक की बड़ी बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया में बेहद अहम बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में टैरिफ, दुर्लभ खनिज के निर्यात, व्यापार समझौता और दोनों देशों के बीच आम संबंधों को लेकर कई मुद्दों पर सहमति बनी।

30 Oct 2025
कनाडा

कनाडा में कार पर पेशाब करने से रोकने पर भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या

कनाडा में भारतीय मूल के कानाडाई कारोबारी अरवी सिंह सागू (55) की एक मामूली झगड़े के बाद हत्या कर दी गई। सागू ने एक अजनबी को उनकी कार पर पेशाब करने से मना किया था।

30 Oct 2025
अमेरिका

अमेरिका: अब प्रवासियों का वर्क परमिट अपने आप नहीं होगा रिन्यू, भारतीयों पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने प्रवासी कामगारों के लिए नया नियम लागू किया है, जिससे देश में उनके काम करने और रुके रहने पर बड़ा असर पड़ सकता है।

सफल रही ट्रंप-जिनपिंग वार्ता; अमेरिका ने टैरिफ घटाया, बदले में अमेरिका से सोयाबीन खरीदेगा चीन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बहुप्रतीक्षीत बातचीत सफल रही है। दोनों नेताओं के बीच दक्षिण कोरिया में करीब डेढ़ घंटे तक हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान सैनिकों के काफिले को उड़ाया, कैप्टन समेत 6 जवान मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका 30 साल बाद फिर से शुरू करेगा परमाणु परीक्षण, ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?

दक्षिण कोरिया के बुसान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से कुछ देर पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका एक बार फिर परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की 6 साल बाद मुलाकात, खत्म होंगे मतभेद?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग 6 साल बाद पहली बार गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मिले।

29 Oct 2025
तालिबान

पाकिस्तान बोला- तालिबान भारत के प्रतिनिधि जैसा काम कर रहा, 50 गुना ताकतवर जवाब देंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर भारत के प्रतिनिधि के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है।

कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई समूह ने जिम्मेदारी ली

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के अबॉट्सफोर्ड शहर में भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी (68) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

गाजा में टूटा युद्ध विराम समझौता? इजरायल ने हमास पर हवाई हमले किए; 30 की मौत

पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद फिलिस्तीन के गाजा में एक बार फिर से इजरायल का हमला शुरू हो गया है।

28 Oct 2025
तूफान

जमैका पहुंचा 2025 का सबसे ताकतवर तूफान 'मेलिसा', हवा की रफ्तार 280 किमी प्रति घंटा 

इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान 'मेलिसा' कैरेबियाई देश जमैका की तरफ बढ़ रहा है। यह अभी तक हैती और डोमिनिकन गणराज्य में तबाही मचा चुका है।

पाकिस्तानी जनरल ने की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत के पड़ोसी देशों के बीच संबंध लगातार बदल रहे हैं। दुश्मन देश फिर से नजदीक आने लगे हैं। पाकिस्तान-बांग्लादेश के संबंध इसका ताजा उदाहरण है।

दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का सी हॉक हेलीकॉप्टर और F-18 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिकी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू विमान 30 मिनट के अंतराल पर रविवार दोपहर को दक्षिणी चीन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चीन के शंघाई से 9 नवंबर को दिल्ली आएगी पहली उड़ान, 5 साल बाद आवागमन शुरू

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें रविवार रात से शुरू हो चुकी हैं। अब शंघाई से पहली उड़ान 9 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी।

27 Oct 2025
ब्रिटेन

ब्रिटेन में नस्लीय हमला, भारतीय मूल की 20 वर्षीय महिला के साथ रेप

ब्रिटेन में नस्लीय हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वेस्ट मिडलैंड्स के वाल्सॉल में 20 वर्षीय भारतीय मूल की एक सिख महिला के साथ रेप किया गया है।

26 Oct 2025
फ्रांस

फ्रांस: लूव्र संग्रहालय से चोरी के मामले में 2 संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस स्थित प्रसिद्ध लूव्र संग्रहालय से कीमती आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

26 Oct 2025
थाईलैंड

डोनाल्ड ट्रंप आसियान सम्मेलन में शामिल होने मलेशिया पहुंचे, डांस किया; थाईलैंड-कंबोडिया में शांति समझौता कराया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप ने रेड कॉर्पेट पर डांस भी किया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान को दी खुले युद्ध की चेतावनी, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुर्की के इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता का दूसरा दौर विफल रहा तो उनका देश अपने पड़ोसी के साथ खुले युद्ध में उतर जाएगा।

26 Oct 2025
कनाडा

अमेरिका ने कनाडा पर 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाया, मैच के दौरान टैरिफ-विरोधी विज्ञापन देख भड़के ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे कनाडा पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रंप ने ये कदम एक बेसबॉल मैच के दौरान टैरिफ के खिलाफ विज्ञापन दिखाने से नाराज होने के चलते लगाया है।

डोनाल्ड ट्रंप करेंगे जिनपिंग से मुलाकात, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया जाएंगे; कितना अहम एशिया दौरा? 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी। वे मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, फिर जापान में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे।

25 Oct 2025
CIA

पूर्व CIA अधिकारी की पाकिस्तान को नसीहत, कहा- भारत से युद्ध का कोई फायदा नहीं

केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकोउ ने पाकिस्तान को बड़ी नसहीत देते हुए कहा है कि वह भारत के साथ किसी भी पारंपरिक युद्ध में हार जाएगा और उसे युद्ध से कोई फायदा नहीं है।

25 Oct 2025
CIA

ओसामा बिन लादेन महिला का रूप धरकर हुआ था फरार, पूर्व CIA अधिकारी का खुलासा

केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकोउ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका के लिए सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अल कायदा संस्थापक ओसामा बिन लादेन एक महिला का रूप धरकर तोरा बोरा पहाड़ियों से भाग निकला था।

25 Oct 2025
CIA

मुशर्रफ ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था- पूर्व CIA अधिकारी

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के एक पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकोउ ने पाकिस्तान को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

इस महीने अफगानिस्तान में 11 और पाकिस्तान में आए 19 भूकंप, कोई बड़ा नुकसान नहीं

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। इसके अलावा दोनों देशों की धरती के नीचे भी हलचल मची हुई है। शुक्रवार को फिर दोनों देशों में भूकंप आया है।

भारत के बाद अफगानिस्तान भी रोकेगा पाकिस्तान का पानी, कुनार नदी पर बांध बनाएगा तालिबान

भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की पानी की आपूर्ति रोकने की तैयारी में है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि वो कुनार नदी पर बिना देरी के बांध का निर्माण शुरू करेगी। ये नदी अफगानिस्तान से निकलकर पाकिस्तान में बहती है और पानी की आपूर्ति का एक बड़ा स्रोत है।

यूरोपीय संघ ने 3 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, रूस से संबंध बना कारण

यूरोपीय संघ (EU) ने रूस के साथ कथित संबंधों के लिए 45 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें 3 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं।