घरेलू क्रिकेट: खबरें

रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने चंडीगढ़ को पारी और 87 रनों से हराया, जानिए अन्य रोचक परिणाम

प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे चरण के चौथे और अंतिम दिन कई मुकाबलों के रोचक अंत देखने को मिले।

रणजी ट्रॉफी: झारखंड ने सर्विसेज को हराया, दूसरी पारी में शाहबाज नदीम ने चटकाए पांच विकेट

रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलते हुए शाहबाज नदीम ने सर्विसेज के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। 128वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलते हुए नदीम ने 25वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है।

रणजी ट्रॉफी: निलेश लामिछाने ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, सिक्किम ने मिजोरम को हराया

रणजी ट्रॉफी में सिक्किम के लिए खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज निलेश लामिछाने ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 108 रनों की शानदार शतकीय पारी के साथ अपनी टीम को मिजोरम के खिलाफ जीत दिलाई ।

रणजी ट्रॉफी: रिद्धिमान साहा ने लगाया 14वां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के लिए पहला

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने त्रिपुरा के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में पहला शतक लगाया है। साहा के फर्स्ट-क्लास करियर का यह 14वां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने पंजाब के खिलाफ लगाया शतक, त्रिपुरा ने हासिल की बढ़त

त्रिपुरा के लिए खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। 66वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे सुदीप ने अपने करियर का 11वां शतक लगाया।

रणजी ट्रॉफी: हरियाणा के अंकित कुमार ने उड़ीसा के खिलाफ लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक

हरियाणा के 25 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज अंकित कुमार ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उड़ीसा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। 15वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे अंकित का इस फॉर्मेट में यह पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: आकाश वशिष्ठ ने उत्तराखंड के खिलाफ लगाया शतक, हिमाचल प्रदेश का संघर्ष जारी

हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ ने रणजी ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पहली पारी में 287 रनों से पिछड़ने वाली हिमाचल की मैच में वापसी आकाश ने शतक लगाकर कराई है।

रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 6 विकेट, केरल को मिला आसान लक्ष्य

केरल के लिए खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट लिए हैं। जलज ने अपने करियर में 24वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। पहली पारी में भी उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: तन्मय अग्रवाल ने असम के खिलाफ लगाया शतक, रोमांचक हुआ मुकाबला

हैदराबाद के कप्तान तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में असम के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाया है। तन्मय ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है जो उनके करियर का 10वां फर्स्ट-क्लास शतक है।

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने 140 रनों का बचाव किया, मुश्ताक ने चटकाए आठ विकेट

जम्मू-कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ चौथी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की है। 141 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए मुश्ताक ने आठ विकेट लेते हुए अपनी टीम को 39 रन से जीत दिलाई है।

रणजी ट्रॉफी: हरप्रीत भाटिया ने केरल के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ के लिए अकेले किया संघर्ष

छत्तीसगढ़ के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में केरल के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। मुश्किल परिस्थिति में फंसी अपनी टीम के लिए भाटिया बेहतरीन कप्तानी पारी खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन

झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह तिवारी का 20वां शतक है। तिवारी के शतक की बदौलत झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

रणजी ट्रॉफी: कार्तिक बिस्वाल ने लगाया पहला शतक, हरियाणा के खिलाफ उड़ीसा ने ली बढ़त

उड़ीसा के 25 वर्षीय बल्लेबाज कार्तिक बिस्वाल ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। पांचवें नंबर पर खेलते हुए कार्तिक ने 177 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजुरिया ने विदर्भ के खिलाफ लगाया शतक

जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजुरिया ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 177 गेंद में 109 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी ने सौराष्ट्र के खिलाफ लिए 6 विकेट, मुंबई की कराई वापसी

मुंबई और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक हो गया है। पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने वाली मुंबई की शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाते हुए वापसी कराई है।

रणजी ट्रॉफी: गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने लगाया 26वां फर्स्ट-क्लास शतक

गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। दूसरे दिन 87 रन बनाकर नाबाद रहने वाले पांचाल ने तीसरे दिन भी सधी हुई बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया।

रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक

असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। पराग ने केवल 19 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया।

रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक

कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने गोवा के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। अपना 100वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे पांडे ने 183 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 208 रनों की पारी में 14 चौके और 11 छक्के जड़े।

रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक

बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। ईश्वरन ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। 27 साल के ईश्वरन का यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 19वां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे

स्टार भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में गोवा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पांडे ने अपना शतक 121 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने शतक लगाने के लिए सात चौके और पांच छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शौरी ने बचाई दिल्ली की लाज, पांच विकेट लेकर प्रदीप ने किया कमाल

भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू हुआ।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के दूसरे राउंड में आज मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दोहरा शतक लगाया। उनके अलावा मिजोरम के कप्तान तरुवर कोहली, दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शौरी और उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल ने भी दोहरे शतक लगाए।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार दोहरा शतक (204) लगाया है। मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा कर चुके रहाणे ने दूसरे दिन में यह कारनामा किया है।

रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में आज मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक लगाया। भारतीय टीम से फिलहाल बाहर चल रहे रहाणे ने नाबाद शतक लगाया। उनकी टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी शतकीय पारी खेली।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ बड़ा शतक (162) लगाया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सातवां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले से कमाल किया है।

युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्सा ले रहे हैं। चहल इस घरेलू प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह लगभग अब चार साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी में भी दिखेगा जलवा, मुंबई की टीम में हुए शामिल

रणजी ट्रॉफी में पिछले साल की उपविजेता मुंबई ने इस सीजन में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

रणजी ट्रॉफी का तीसरा दिन: ईशान किशन ने लगाया शतक, मुंबई ने दर्ज की जीत

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिले।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: ईशान किशन ने केरल के खिलाफ लगाया शतक

हाल ही में वनडे अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।

रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक

रणजी ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो गया है और दूसरे दिन कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले।

जानिए रणजी ट्रॉफी के नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी

रणजी ट्रॉफी भारत का प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो पहली बार 1934-35 में खेला गया था।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें

रणजी ट्रॉफी का 88वां संस्करण 13 दिसंबर से शुरू हो गया है। भारत का यह घरेलू प्रीमियम टूर्नामेंट 10 सप्ताह के लंबे अंतराल में खेला जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022: रुतुराज गायकवाड़ ने फिर जड़ा शतक, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र की कप्तानी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022: सौराष्ट्र ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर दूसरी बार जीता खिताब

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता है।

विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में किया प्रवेश

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने असम को 12 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर फाइनल में सौराष्ट्र

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को पांच विकेट से हरा दिया है।

विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक (220*) लगाया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ओवर में लगातार सात छक्के लगाने का कारनामा भी कर दिखाया है।

विजय हजारे ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 50 ओवर प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आज तीन प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए और अब अंतिम आठ टीमें सामने आ गई हैं।

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिन्होंने खेली लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी?

वैसे तो हर क्रिकेट मैच में कुछ नए रिकॉर्ड्स कायम होते हैं और कुछ टूटते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें न केवल रिकॉर्ड बुक में जगह मिलती है, बल्कि उन्हें सदियों तक याद भी रखा जाता है।