NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल
    रहाणे के शतक की बदौलत मुंबई ने बनाया बड़ा स्कोर (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 21, 2022
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के दूसरे राउंड में आज मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दोहरा शतक लगाया। उनके अलावा मिजोरम के कप्तान तरुवर कोहली, दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शौरी और उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल ने भी दोहरे शतक लगाए।

    वहीं, आज मेघालय, मिजोरम और मध्य प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

    इस बीच रणजी ट्रॉफी में आज हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।

    मेघालय बनाम सिक्किम

    10 विकेट से जीता मेघालय

    आज मेघालय ने सिक्किम को 10 विकेट से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर राजेश जूनियर ने मैच में कुल नौ विकेट लिए।

    सिक्किम ने अपनी पहली पारी में 140 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में महज 90 पर ही सिमट गई।

    इस मैच में मेघालय की पहली पारी भी सिर्फ 153 पर ही सिमट गई थी। हालांकि, जीत के लिए मिले छोटे से लक्ष्य को मेघालय ने राज बिस्वा के अर्धशतक (56*) से हासिल किया।

    हैदराबाद बनाम मुंबई

    रहाणे ने लगाया दोहरा शतक

    हैदराबाद के खिलाफ पहले दिन के खेल की समाप्ति तक रहाणे क्रीज पर 136 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने मैच के दूसरे दिन 261 गेंदों में 26 चौके और तीन छक्के की मदद से 204 रन बनाए।

    मुंबई ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 651 रन बनाकर घोषित की।

    रहाणे के अलावा यशस्वी जायसवाल (162) और सरफराज खान (126*) ने शतक लगाए। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक हैदराबाद ने 173/6 का स्कोर बना लिया है।

    अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम

    अरुणाचल प्रदेश ने दर्ज की बड़ी जीत

    प्लेट ग्रुप के एक अन्य मैच में मिजोरम ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 118 रन से हरा दिया।

    अरुणाचल प्रदेश को 63 में समेटने के बाद मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए। मिजोरम की ओर से कप्तान तरुवर कोहली ने दोहरा शतक (203) लगाया।

    पहली पारी में खराब खेलने वाले अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं कर सके और पूरी टीम 157 पर ही सिमट गई।

    असम बनाम दिल्ली

    ध्रुव शौरी ने लगाया दोहरा शतक

    ग्रुप-B में असम के खिलाफ मैच में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 252 रनों की नाबाद पारी खेली।

    उन्होंने अपनी पारी में 34 चौके और दो छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 439 रन बनाए।

    दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक असम ने चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। असम फिलहाल 281 रन पीछे है।

    जानकारी

    पंजाब और रेलवे के बीच रद्द हुआ मुकाबला

    दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में पंजाब और रेलवे के बीच खेला जा रहा मुकाबला दूसरे दिन पिच को अनुपयुक्त और खतरनाक करार दिए जाने के बाद रद्द कर दिया गया। अब स्टेडियम की दूसरी पिच पर दो दिवसीय मैच खेला जाएगा।

    नागालैंड बनाम उत्तर पदेश

    जुरेल के दोहरे शतक से जीत के करीब उत्तर प्रदेश

    ग्रुप-A में नागालैंड के खिलाफ मैच में उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 249 रनों की पारी खेली। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जुरेल रन आउट हुए। उनकी टीम ने अपनी पहली पारी 551/4 के स्कोर पर घोषित कर दी।

    उत्तर प्रदेश से रिंकु सिंह ने भी शतक लगाया। जवाब में नागालैंड की पहली पारी महज 136 पर ही सिमट गई।

    इसके बाद फॉलऑन खेलते हुए नागालैंड ने दूसरे दिन के स्टम्प्स तक 44/6 का स्कोर बना लिया है।

    मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़

    कार्तिकेय ने झटके कुल 10 विकेट, मध्य प्रदेश ने जीता मैच

    ग्रुप-D के मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 309 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ ने बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 57 पर ढेर हो गई।

    फॉलऑन खेलने के लिए मजबूर चंडीगढ़ की दूसरी पारी महज 127 पर सिमट गई।

    मध्य प्रदेश ने यह मैच पारी और 125 रन से जीत लिया। जीत के नायक कुमार कार्तिकेय रहे जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में पहुंची टीमों का सफर और महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार

    अजिंक्य रहाणे

    मेरे और कोहली के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान और मैं उपकप्तान हूं- अजिंक्या रहाणे विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: एंडरसन के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    हम IPL में विदेशी खिलाड़ियों से सब कुछ नहीं बताते- रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, दिनभर में गिरे 15 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: नागालैंड की टीम 25 रन पर ऑलआउट, 41 साल में दूसरा सबसे कम स्कोर रणजी ट्रॉफी
    पहला टेस्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे दिन हार टालने में कामयाब रहा बांग्लादेश भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान पहली पारी में 304 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड 7/1 की खराब शुरुआत पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    बेंगलुरु में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के नॉकऑउट मैच- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: नॉकआउट स्टेज के लिए मुंबई की टीम घोषित, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के कार्यक्रम और टीमों की अहम जानकरी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच होगा फाइनल, जानिए महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025