Page Loader
रणजी ट्रॉफी: रिद्धिमान साहा ने लगाया 14वां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के लिए पहला
रिद्धिमान साहा ने लगाया शतक (फोटो: ट्विटर/@Wriddhipops)

रणजी ट्रॉफी: रिद्धिमान साहा ने लगाया 14वां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के लिए पहला

Dec 30, 2022
01:29 pm

क्या है खबर?

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने त्रिपुरा के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में पहला शतक लगाया है। साहा के फर्स्ट-क्लास करियर का यह 14वां शतक है। इसी सीजन त्रिपुरा आने वाले साहा 125वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे हैं और अब तक इस फॉर्मेट में 6,500 से अधिक रन बना चुके हैं। वह अब तक इस फॉर्मेट में 39 अर्धशतक भी लगा चुके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 203* का रहा है। साहा पहले बंगाल के लिए खेलते थे।

लेखा-जोखा

पंजाब के खिलाफ बढ़त ले चुकी है त्रिपुरा

त्रिपुरा ने 142 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद बंगाल के दो पूर्व खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है। खबर लिखे जाने तक साहा ने सुदीप चटर्जी (107*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की अविजित साझेदारी कर ली है। पंजाब द्वारा पहली पारी में बनाए गए 203 रनों के जवाब में त्रिपुरा ने पहली पारी में 100 से अधिक रनों की बढ़त ले ली है।