Page Loader
रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी ने सौराष्ट्र के खिलाफ लिए 6 विकेट, मुंबई की कराई वापसी
शम्स मुलानी ने कराई मुंबई की शानदार वापसी (फोटो: ट्विटर/@MumbaiCricAssoc)

रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी ने सौराष्ट्र के खिलाफ लिए 6 विकेट, मुंबई की कराई वापसी

Dec 29, 2022
11:35 am

क्या है खबर?

मुंबई और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक हो गया है। पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने वाली मुंबई की शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाते हुए वापसी कराई है। 25 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 10वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। वह 22 मैचों में 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

लेखा-जोखा

मुंबई को जीत के लिए चाहिए 280 रन

पहली पारी में सौराष्ट्र ने 289 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की पहली पारी 230 के स्कोर पर सिमट गई। दूसरी पारी में मुलानी ने 19 ओवर में 65 रन देते हुए छह विकेट अपने नाम किए। सौराष्ट्र ने 77 रनों पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 90 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 220 के स्कोर तक पहुंचाया। अब मुंबई को मैच जीतने के लिए 280 रनों की जरूरत है।