NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक
    जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक (तस्वीर: ट्विटर/BCCI)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 20, 2022
    04:55 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ बड़ा शतक (162) लगाया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सातवां शतक है।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की हैं।

    जायसवाल के शतक की बदौलत मुंबई की टीम अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर बनाती हुई नजर आ रही है।

    उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    शतकीय पारी

    ऐसी रही जायसवाल की शतकीय पारी

    हैदराबाद के खिलाफ जायसवाल और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। मुंबई की खराब शुरुआत रही और पृथ्वी महज 19 रन बनाकर 23 के स्कोर पर आउट हो गए।

    जायसवाल ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की।

    इसके बाद उन्होंने कप्तान रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जायसवाल 195 गेंदों में 162 रन बनाकर आउट हो गए।

    फर्स्ट क्लास करियर

    अविश्वनीय रहा है जायसवाल का फर्स्ट क्लास करियर

    जायसवाल ने 2019 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अपने युवा करियर में काफी प्रभावित किया है।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने अब तक 11 फर्स्ट क्लास मैच की 18 पारियों में 87.31 की औसत से 1,397 रन बना लिए हैं।

    वह जब क्रीज पर टिक जाते हैं तो बड़ा स्कोर ही बनाते हैं। यही कारण है कि उनके नाम सात शतक के अलावा सिर्फ एक अर्धशतक है।

    रणजी ट्रॉफी 2021-22

    जायसवाल ने पिछले सीजन में भी किया था कमाल

    जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी कमाल किया था। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ तीन मैच खेले, जिसमें 83.00 की औसत के साथ 498 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    पिछले सीजन में मुंबई की ओर से उनसे ज्यादा रन सिर्फ सरफराज खान ने बनाए थे। बता दें सरफराज ने छह मैचों में 982 रन बनाए थे।

    मुंबई बनाम हैदराबाद

    बड़े स्कोर की ओर अग्रसर मुंबई

    हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला दिन अपने नाम किया है। जायसवाल के अलावा रहाणे ने शतक लगा लिया है।

    वहीं, सूर्यकुमार यादव 90 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    फिलहाल गत उपविजेता मुंबई ने अपनी पहली पारी में 77 ओवर के बाद तीन विकेट खोकर 411 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर रहाणे (113) और सरफराज (20*) बने हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: रिद्घिमान साहा ने नॉकआउट में बंगाल की ओर से खेलने से किया इंकार रिद्धिमान साहा
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के कार्यक्रम और टीमों की अहम जानकरी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार

    घरेलू क्रिकेट

    दो चरणों में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, जून में होंगे नॉकआउट चरण के मुकाबले क्रिकेट समाचार
    10 फरवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, BCCI ने कार्यक्रम का किया ऐलान क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: मैच से पहले बेटी को खोने वाले बड़ौदा के विष्णु सोलंकी ने लगाया शतक क्रिकेट समाचार
    बेंगलुरु में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के नॉकऑउट मैच- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट के आंकड़े

    सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी-20 क्रिकेट में बनाए बड़े रिकार्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े टिम साउथी
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025