NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक
    खेलकूद

    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक

    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 28, 2022, 01:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक
    गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के (फाइल तस्वीर)

    इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक (220*) लगाया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ओवर में लगातार सात छक्के लगाने का कारनामा भी कर दिखाया है। उनकी पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 330/5 का स्कोर बनाया है। आइए उनकी पारी और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही गायकवाड़ की पारी

    महाराष्ट्र से पारी की शुरुआत करने आए गायकवाड़ ने संभलकर खेलते हुए 109 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी अगली 50 गेंदों में 120 रन जोड़ डाले। उन्होंने 159 गेंदों में 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से नाबाद 220 रन बना डाले। यह उनके लिस्ट-A करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने आखिरी तक बल्लेबाजी की और उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

    गायकवाड़ के सात छक्कों का वीडियो

    6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣

    Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥

    Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022

    गायकवाड़ ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    रुतुराज गायकवाड़ लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी का 49वां ओवर फेंकने आए शिवा सिंह के ओवर में लगातार सात छक्के (एक नो बॉल पर) लगाकर इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट-A क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर शिवा एक ओवर में संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन (43) लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    गायकवाड़ ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की

    गायकवाड़ लिस्ट-A क्रिकेट की एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्के लगाए थे। गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नारायण जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 15 छक्के जड़े थे।

    मौजूदा सीजन में गायकवाड़ का प्रदर्शन

    गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक तीन मैचों में 384 रन बना लिए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। उन्होंने ये रन 118.51 की स्ट्राइक रेट से अपने नाम किए हैं। वह मौजूदा सीजन में अब तक 21 चौके और 24 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने रेलवे के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे। वहीं अपने दूसरे मैच में बंगाल के खिलाफ 40 रनों की पारी खेली थी।

    गायकवाड़ का लिस्ट-A करियर

    गायकवाड़ के अब 69 लिस्ट-A मैचों में 55 से अधिक की औसत के साथ 3,758 रन बना लिए हैं। उन्होंने 50 ओवर प्रारूप में अब तक 13 शतक, 16 अर्द्धशतक और एक दोहरा शतक लगाया है।

    शिवा सिंह ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

    उत्तर प्रदेश के स्पिनर शिवा सिंह एक ओवर में संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन (43) लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज विलेम लुडिक की बराबरी की है, जिन्होंने 2018 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए अपने ओवर में 43 लुटा दिए थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुडिक ने अपने उस ओवर में दो नो बॉल फेंकी थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था।

    लुडिक के सबसे महंगे ओवर का वीडियो

    4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6
    43-run over ✔️
    List A world record ✔️
    Congratulations Joe Carter and Brett Hampton!#ndtogether #cricketnation pic.twitter.com/Kw1xgdP2Lg

    — Northern Districts (@ndcricket) November 7, 2018
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी
    रुतुराज गायकवाड़

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक रणजी ट्रॉफी
    सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: रेलवे ने बनाया नॉकआउट का सर्वोच्च स्कोर, दयालन हेमलता का आतिशी शतक  रेलवे क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: विनय चौधरी ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पंजाब रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त रणजी ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी

    हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का 28 साल की उम्र में निधन रणजी ट्रॉफी
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें इंडियन प्रीमियर लीग
    विजय हजारे ट्रॉफी 2022: रुतुराज गायकवाड़ ने फिर जड़ा शतक, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स क्रिकेट के आंकड़े
    विजय हजारे ट्रॉफी 2022: सौराष्ट्र ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर दूसरी बार जीता खिताब क्रिकेट समाचार

    रुतुराज गायकवाड़

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रुतुराज गायकवाड़ हुए चोटिल, पूरी टी-20 सीरीज से बाहर- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म लगातार जारी घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में किया प्रवेश विजय हजारे ट्रॉफी
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 40-40 ओवर का होगा मैच, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023