NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल
    रहाणे ने लगाया शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 20, 2022
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में आज मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक लगाया। भारतीय टीम से फिलहाल बाहर चल रहे रहाणे ने नाबाद शतक लगाया। उनकी टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी शतकीय पारी खेली।

    वहीं, आज अरुणाचल प्रदेश की टीम मिजोरम के खिलाफ महज 63 पर ही ढेर हो गई।

    इस बीच रणजी ट्रॉफी में आज हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।

    दिल्ली बनाम नागालैंड

    जुरेल के शतक से दिल्ली ने बनाए 400 रन

    नागालैंड के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे। दिल्ली से माधव कौशिक और ध्रुव जुरेल ने पहले विकेट के लिए 247 रन जोड़े।

    विकेटकीपर बल्लेबाज कौशिक 107 रन बनाकर आउट हुए।

    वहीं, जुरेल ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद 194 रन बना लिए हैं। उनके साथ रिंकु सिंह 58 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।

    दिल्ली ने स्टम्प्स तक तीन विकेट खोकर 400 रन बना लिए हैं।

    अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम

    अरुणाचल प्रदेश ने बनाया अपना सबसे कम स्कोर

    प्लेट ग्रुप के मुकाबले में मिजोरम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की टीम महज 63 पर ही ढेर हो गई। अरुणाचल के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। यह रणजी इतिहास में अरुणाचल प्रदेश का सबसे कम स्कोर बन गया है।

    पहले दिन के खेल की समाप्ति तक मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 191/5 का स्कोर बना लिया है और फिलहाल 128 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    राजस्थान बनाम केरल

    दीपक हूडा ने लगाया शतक

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दीपक हूडा ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 187 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 133 रन बनाए। उनके शतक की बदौलत राजस्थान ने केरल के खिलाफ पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं।

    दूसरी तरफ केरल की ओर से जलज सक्सेना सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने दो विकेट लिए हैं।

    मुंबई बनाम हैदराबाद

    मुंबई से रहाणे और जायसवाल ने लगाए शतक

    हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 457 रन बना लिए हैं। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (139*) और यशस्वी जायसवाल ने शतक (162) लगाए हैं।

    इनके अलावा लम्बे समय के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे सूर्यकुमार यादव शतक से चूक गए थे। वह 90 रन बनाकर आउट हुए थे।

    दूसरी तरफ हैदराबाद की ओर से शशांक ने दो जबकि कार्तिकेय ने एक विकेट लिया है।

    बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश

    मजूमदार ने लगाया शतक, सिद्धार्थ ने झटके पांच विकेट

    बंगाल ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन नौ विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। बंगाल से अनुस्तुप मजूमदार 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 159 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। उनके अलावा शाहबाज अहमद ने 49 रनों का योगदान दिया है।

    हिमाचल प्रदेश की ओर से सिद्धार्थ शर्मा की ओर से उम्दा गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 69 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    अजिंक्य रहाणे

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के कार्यक्रम और टीमों की अहम जानकरी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    क्रिकेट समाचार

    पहला टेस्ट: बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 150 रन, कुलदीप यादव ने लिए पांच विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अजहर अली ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच अजहर अली
    पहला टेस्ट: भारत ने 258/2 पर घोषित की दूसरी पारी, बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    10 फरवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, BCCI ने कार्यक्रम का किया ऐलान क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: मैच से पहले बेटी को खोने वाले बड़ौदा के विष्णु सोलंकी ने लगाया शतक क्रिकेट समाचार
    बेंगलुरु में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के नॉकऑउट मैच- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: नॉकआउट स्टेज के लिए मुंबई की टीम घोषित, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार

    अजिंक्य रहाणे

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: सिडनी टेस्ट में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं रहाणे क्रिकेट समाचार
    अजिंक्या रहाणे ने की सिराज की तारीफ, बताया मानसिक रूप से मजबूत क्रिकेट समाचार
    मेरे और कोहली के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान और मैं उपकप्तान हूं- अजिंक्या रहाणे विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025