Page Loader
रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक
अभिमन्यु ईश्वरन ने खेली रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक

Dec 28, 2022
01:29 pm

क्या है खबर?

बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। ईश्वरन ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। 27 साल के ईश्वरन का यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 19वां शतक है। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

फॉर्म

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ईश्वरन

हालिया समय में ईश्वरन गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश दौरे पर इंडिया A के लिए 141 और 157 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। इससे पहले उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में 122 रनों की पारी खेली थी। ईश्वरन अपने करियर में 5,500 से अधिक फर्स्ट-क्लास रन बना चुके हैं। नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे जिसके जवाब में बंगाल ने खबर लिखे जाने तक 210/1 का स्कोर बनाया है।