NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें
    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 13, 2022, 12:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें
    13 दिसंबर से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का 88वां संस्करण (तस्वीर: ट्विटर/@pcacricket)

    रणजी ट्रॉफी का 88वां संस्करण 13 दिसंबर से शुरू हो गया है। भारत का यह घरेलू प्रीमियम टूर्नामेंट 10 सप्ताह के लंबे अंतराल में खेला जाएगा। अनुभवी अजिंक्य रहाणे 41 बार की विजेता मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। गत विजेता मध्य प्रदेश अपने खिताब की रक्षा करने के लिए मैदान में उतरेगी। आइये जानते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी अन्य अहम जानकारी।

    रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फॉर्मेट में बदलाव

    क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 38 टीमों को दो ग्रुप (एलीट और प्लेट) में विभाजित किया गया है, इसका मतलब ये हुआ कि इस बार दो अलग-अलग विजेता होंगे। एलीट ग्रुप में प्रत्येक आठ टीमों के चार ग्रुप (A से D) शामिल हैं। इस बीच प्लेट ग्रुप में कुल छह टीमें (बिहार, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय) होंगी।

    बेमेल परिणामों से बचने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रयास

    टीमों के बेमेल परिणामों से बचने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फॉर्मेट में बदलाव किया। 2021-22 सीजन में कुछ बेमेल परिणाम देखे गए थे। झारखंड ने नागालैंड पर रिकॉर्ड 1,008 रन की बढ़त हासिल की थी और मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर रिकॉर्ड 725 रन से जीत दर्ज की थी। BCCI ने इस तरह के परिणामों में कटौती करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के लिए ये बदलाव किए।

    विवरण पर एक नजर

    एलीट ग्रुप से हर ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें लीग चरण के बाद क्वार्टर फाइनल खेलेंगी, जिसमें समान संख्या में होम और अवे मैच शामिल होंगे। प्लेट ग्रुप में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों के साथ खेलेगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। प्लेट ग्रुप में नीचे की दो टीमें पांचवें और छठे स्थान के लिए प्लेऑफ में हिस्सा लेंगी। तीसरे और चौथे स्थान के लिए भी प्लेऑफ होगा।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    प्लेट ग्रुप का फाइनल 25 से 29 जनवरी के बीच होगा। इस बीच एलीट ग्रुप की टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होंगे। सेमीफाइनल 8 से 12 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 16-20 फरवरी को खेला जाएगा।

    प्रमुख खिलाड़ी जिन पर नजर रहेगी

    रहाणे ने फर्स्ट क्लास (FC) क्रिकेट में 46.68 की औसत से 12,231 रन बनाए हैं। पुजारा पहले दो दौर के बाद लीग चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। युवा स्टार बल्लेबाज यश ढुल 2022-23 संस्करण में दिल्ली की कप्तानी करेंगे। उन्होंने 74.54 की औसत से 820 FC रन बनाए हैं। बंगाल के सीमर मुकेश कुमार के नाम 21.49 की औसत से 123 FC विकेट दर्ज हैं।

    रणजी ट्रॉफी 2021-22 में प्रदर्शन करने वाले टॉप परफॉर्मर

    मुंबई के सरफराज खान 122.75 की औसत से 982 रन बनाते हुए टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 275 के उच्चतम स्कोर के साथ चार शतक और दो अर्धशतक जमाए थे। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार (658) और नगालैंड के चेतन बिष्ट (623) का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। मुंबई के शम्स मुलानी ने 16.75 की औसत से 45 विकेट झटके थे। मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय (32) और झारखंड के शाहबाज नदीम (25) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन
    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं ट्विटर
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर दर्ज की सत्र की दूसरी जीत, जानिए अन्य परिणाम घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 403 विकेट लेने वाले बसंत मोहंती ने लिया संन्यास उड़ीसा क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया शतक, लेकिन तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र को मिली हार सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा का लगभग 5 महीने बाद मैदान में वापसी पर कैसा रहा प्रदर्शन? रविंद्र जडेजा

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: जय पांडे ने लगाया शतक, केरल के खिलाफ पुडुचेरी ने ली मजबूत बढ़त पुडुचेरी क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में लिए सात विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन रविंद्र जडेजा
    रणजी ट्रॉफी: भार्गव भट्ट ने लिए 5 विकेट, नागालैंड के खिलाफ बड़ी जीत की ओर बड़ौदा रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023