NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी
    खेलकूद

    युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी

    युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 20, 2022, 10:41 am 1 मिनट में पढ़ें
    युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी
    रणजी में चहल हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्सा ले रहे हैं। चहल इस घरेलू प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह लगभग अब चार साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेल रहे हैं। चहल भारत के वनडे और टी-20 टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने अब तक भारत से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    चहल कर रहे हैं कप्तानी

    हरियाणा को अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणा की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई थी, जिसके चलते उन्हें पहले मैच में पारी और 88 रन से शिकस्त मिली थी। हरियाणा आज (मंगलवार) से अपने दूसरे मैच में बड़ौदा के खिलाफ वडोदरा में खेल रही है। दिलचस्प यह है कि इस मैच में चहल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

    31 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं चहल

    चहल ने 2009 में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। एक दशक से ज्यादा समय में उन्होंने अब तक सिर्फ 31 मैच खेले हैं, जिसमें 33.21 की औसत के साथ 84 विकेट हासिल किए हैं। इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर छह विकेट लेना रहा है। चहल ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच रणजी ट्रॉफी 2018 में राजस्थान के खिलाफ खेला था, जिसकी पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

    कैसा रहा है चहल का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    चहल ने अब तक 70 वनडे में 26.96 की औसत से 118 विकेट लिए हैं। इस बीच वह दो, फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं। वहीं 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 24.78 की औसत से 87 विकेट लिए हैं। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं। चहल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में फिलहाल भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार (90) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

    कई भारतीय खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन झारखंड से खेल रहे हैं। संजू सैमसन केरल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल, इशांत शर्मा, रिद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी भी अपनी-अपनी टीमों से खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव भी मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    युजवेंद्र चहल

    क्रिकेट समाचार

    कौन हैं न्यूजीलैंड के अनकैप्ड ऑलराउंडर हेनरी शिपले? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के करीब पहुंची इंग्लैंड टीम, ऐसा रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    डेब्यू टेस्ट में कई रिकॉर्ड बनाने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज रेहान अहमद कौन हैं? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान दूसरी पारी में 216 पर ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 167 का लक्ष्य पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी में भी दिखेगा जलवा, मुंबई की टीम में हुए शामिल सूर्यकुमार यादव
    रणजी ट्रॉफी: नागालैंड की टीम 25 रन पर ऑलआउट, 41 साल में दूसरा सबसे कम स्कोर नागालैंड
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने जीते अपने मैच, जानिए पूरे दिन का हाल सचिन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी का तीसरा दिन: ईशान किशन ने लगाया शतक, मुंबई ने दर्ज की जीत ईशान किशन

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: ईशान किशन ने केरल के खिलाफ लगाया शतक ईशान किशन
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    जानिए रणजी ट्रॉफी के नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जानिए इस सीजन से जुड़ी जरुरी बातें रणजी ट्रॉफी

    युजवेंद्र चहल

    मोहम्मद सिराज रहे साल 2022 में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने भुवनेश्वर कुमार, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेल रहे इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है टेस्ट में मौका हार्दिक पांड्या

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023