घरेलू क्रिकेट: खबरें

कौन हैं सऊद शकील, जिन्हें कहा जा रहा है पाकिस्तान का चेतेश्वर पुजारा?

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों एक नाम की खास तौर से चर्चा हो रही है।

रणजी ट्रॉफी: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से जीता मध्य प्रदेश, अनुकूल रॉय ने लगाया शतक

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे राउंड का चौथा दिन काफी रोमांचक रहा।

रणजी ट्रॉफी: गुरविंदर सिंह ने झटके 5 विकेट, ड्रॉ रहा हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा मैच

हिमाचल प्रदेश के ऑफ-स्पिनर गुरविंदर सिंह ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं। गुरविंदर ने 31 ओवर में 59 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: आवेश खान के 12 विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने विदर्भ को हराया

भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ दोनों पारियों में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। दूसरी पारी में आवेश ने 17.1 ओवर में 44 रन खर्च करते हुए पांच विकेट लिए तो वहीं पहली पारी में उन्होंने केवल 38 रन देकर सात विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: रिशव दास ने लगाया शतक, महाराष्ट्र के खिलाफ असम का संघर्ष जारी

असम के बल्लेबाज रिशव दास ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाया है। रिशव ने 169 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी: विजय कुमार ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 5 विकेट, कर्नाटक को मिला आसान लक्ष्य

कर्नाटक के 25 साल के तेज गेंदबाज विजय कुमार विशक ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने 18.5 ओवर में 59 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाए।

रणजी ट्रॉफी: अरुण कार्तिक ने लगाया शतक, सर्विसेज के खिलाफ पुडुचेरी का संघर्ष जारी

पुडुचेरी के लिए खेलने वाले 36 साल के अनुभवी बल्लेबाज अरुण कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 147 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: शिवाकांत ने लिए 5 विकेट, आंध्र प्रदेश ने हैदराबाद को 155 रनों से हराया

आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज केवी शशिकांत ने रणजी ट्रॉफी के मैच में हैदराबाद के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट ले लिए हैं। शशिकांत ने 23 ओवर में 68 रन खर्च करते हुए पांच विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी: अनुकूल रॉय ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगाया शतक

झारखंड के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है। अनुकूल ने 152 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: उड़ीसा के शांतनु मिश्रा ने लगाया अपना पहला दोहरा शतक

उड़ीसा के ओपनिंग बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने नागालैंड के खिलाफ अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया है। शांतनु ने 405 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया जिसमें 21 चौके शामिल रहे। इससे पहले उन्होंने 228 गेंदों में अपना शतक पूरा किया थी जिसमें 13 चौके शामिल थे।

रणजी ट्रॉफी: प्रयास सिंह का पहला शतक, नागालैंड के खिलाफ उड़ीसा ने हासिल की बढ़त

उड़ीसा के बल्लेबाज प्रयास सिंह ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में नागालैंड के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उन्होंने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: मोहित रेडकर ने लिए छह विकेट, केरल के खिलाफ जीत की ओर गोवा

गोवा के ऑफ-स्पिनर मोहित रेडकर ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में केरल के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने 22 ओवर में 73 रन खर्च करते हुए छह विकेट हासिल किए और केरल की पारी 200 पर समेट दी।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव तिहरे शतक से चूके, ऐसा रहा तीसरा दिन

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे राउंड के तीसरे दिन कुछ मैचों के परिणाम सामने आए। मणिपुर, पंजाब, रेलवे और सौराष्ट्र ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु के 22 वर्षीय प्रदोष रंजन पॉल ने लगाया लगातार दूसरा शतक

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शतक लगाया है। प्रदोष ने 173 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहे। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: बाबा इंद्रजीत ने लगाया शतक, मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु ने की वापसी

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के कप्तान बाबा इंद्रजीत ने मुंबई के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में इंद्रजीत ने दूसरी पारी में 155 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जिसमें सात चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: करन शिंदे ने लगाया शतक, हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति में आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज करन शिंदे ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया है। शिंदे ने 178 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: डेब्यू मैच खेल रहे आर्यमान सेन ने लगाया शतक, झारखंड की कराई वापसी

झारखंड के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच खेल रहे आर्यमान सेन ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया है। 22 साल के आर्यमान ने पहला शतक 221 गेंदों में पूरा किया और इसके लिए उन्होंने 13 चौके लगाए। कुछ महीनों पहले तक वह अंडर-25 क्रिकेट खेल रहे थे।

रणजी ट्रॉफी: उड़ीसा के शांतनु मिश्रा ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 2,000 रन

उड़ीसा के बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में नागालैंड के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 228 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने लगाया दोहरा शतक, 3 साल बाद खेल रहे हैं फर्स्ट-क्लास मैच

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केदार जाधव ने महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए असम के खिलाफ 207 गेंदों में दोहरा शतक लगा दिया है। इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्होंने 17 चौके और आठ छक्के लगाए। जाधव ने अपना शतक 115 गेंदों में पूरा किया था।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड के दूसरे दिन जहां कुछ दिलचस्प पारियां देखने को मिली, वहीं गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।

रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, कर्नाटक का छत्तीसगढ़ को मजबूत जवाब

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक लगाया है। मयंक ने 182 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें नौ चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने 3 साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी पर लगाया धुंआधार शतक

भारतीय बल्लेबाज केदार जाधव ने तीन साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए शानदार शतक लगाया है। उन्होंने असम के खिलाफ 115 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल थे। वह 146 गेंदों में 142 रन बनाकर नाबाद हैं।

रणजी ट्रॉफी: प्रशांत चोपड़ा ने हिमाचल के लिए लगाया शतक, पूरे किए 4,000 फर्स्ट-क्लास रन

हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शतक लगाया है। चोपड़ा ने 199 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया दोहरा शतक, त्रिपुरा के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर चंडीगढ़

चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने 312 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया है जिसमें 24 चौके और दो छक्के शामिल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: आवेश खान ने केवल 9 रन खर्च करते हुए चटकाए 5 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटका दिए हैं। आवेश ने 11 ओवर में सात मेडन सहित केवल नौ रन खर्च किए और पांच विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: 18 साल के करन लांबा ने डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लगाया शतक

राजस्थान के लिए खेलते हुए 18 साल के ऑलराउंडर करन लांबा ने अपने डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में ही शतक लगा दिया है। रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ खेलते हुए लांबा ने 152 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी: राहुल गहलौत ने लगाया शतक, पुडुचेरी के खिलाफ सर्विसेज ने हासिल की बढ़त

सर्विसेज के लिए खेलते हुए 27 साल के राहुल सिंह गहलौत ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 151 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी: बलतेज सिंह ने लिए पांच विकेट, पंजाब के खिलाफ मुश्किल में गुजरात

पंजाब के तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पहली पारी में पांच विकेट झटक लिए हैं। बलतेज ने 11 ओवर में सात मेडन सहित केवल आठ रन खर्च करके पांच विकेट हासिल किए हैं।

रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने लगाया शानदार शतक, तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई को मुसीबत से निकाला

मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ तेज शतक लगाया है। सरफराज ने 128 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो इस सीजन का उनका दूसरा शतक है। अब तक वह अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद सैफ ने लगाया पहला दोहरा शतक, जम्मू के खिलाफ रेलवे का बड़ा स्कोर

रेलवे के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया है। रणजी ट्रॉफी के मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ फिलहाल सैफ 211 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और दो छक्का लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: पुनीत बिष्ट ने लगाया दोहरा शतक, अरुणाचल के खिलाफ मेघालय ने बनाया मजबूत स्कोर

मेघालय के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। बिष्ट ने 213 गेंदों में 215 रनों की पारी खेली, जिसमें 37 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, हार्विक का शानदार शतक

घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन कई टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया बेहतरीन शतक, दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में सौराष्ट्र

सौराष्ट्र के 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ शतक लगाया है। हार्विक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में तेज शतक लगाया।

रणजी ट्रॉफी: आशुतोष सिंह ने लगाया शतक, कर्नाटक के खिलाफ छत्तीसगढ़ को संकट से निकाला

छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज आशुतोष सिंह ने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। एक रन पर ही दो विकेट गिर जाने के बाद आशुतोष ने शानदार पारी खेली और अपनी टीम को संकट से निकाला है।

रणजी ट्रॉफी: कुनाल महाजन ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़

चंडीगढ़ के बल्लेबाज कुनाल महाजन ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। 2020 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले कुनाल को अधिक मौके नहीं मिले और फिलहाल वह अपना छठा मुकाबला खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: रोहन प्रेम ने लगाया 13वां शतक, गोवा के खिलाफ केरल की अच्छी शुरुआत

केरल के अनुभवी बल्लेबाज रोहन प्रेम ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में गोवा के खिलाफ शतक लगाया है। केरल की पारी को संभालते हुए उन्होंने 208 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।

नेहाल वढेरा ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच में लगाया शतक, खेल चुके हैं 578 रनों की पारी

पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी नेहाल वढेरा ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू पर शतक लगाया है। रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाया है। शतक के लिए उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया आठवां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़

चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगा दिया है। मनन ने 148 गेंदों में शतक पूरा किया जो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका आठवां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के रवि तेजा ने लिए 5 विकेट, 135 पर सिमटी आंध्र प्रदेश

हैदराबाद के ऑलराउंडर रवि तेजा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। रवि ने 16 ओवर में सात मेडन सहित केवल 34 रन खर्च किए और पांच विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी है। उनादकट ने अपने पहले दो ओवर में ही पांच विकेट हासिल कर लिए। पहले ओवर में ही हैट्रिक लेकर वह रणजी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।