घरेलू क्रिकेट: खबरें

रणजी ट्रॉफी: जय पांडे ने लगाया शतक, केरल के खिलाफ पुडुचेरी ने ली मजबूत बढ़त

पुडुचेरी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जय पांडे ने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है। यह उनके करियर का केवल दूसरा शतक है। इस शतक से पहले इस सीजन खेली आठ पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 26 का था।

रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक

विदर्भ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अथर्व तायडे ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ शतक लगाया है। 187 गेंदों में 14 चौके लगाने वाले अथर्व का यह पहला फर्स्ट-क्लास शतक है।

रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में लिए सात विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में एलीट ग्रुप्स के सातवें चरण के मुकाबले खेले जा रहे हैं। तीसरे दिन रविंद्र जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ घातक गेंदबाजी करके अपनी टीम सौराष्ट्र की मैच में वापसी करा दी है।

रणजी ट्रॉफी: भार्गव भट्ट ने लिए 5 विकेट, नागालैंड के खिलाफ बड़ी जीत की ओर बड़ौदा

बड़ौदा क्रिकेट टीम के स्पिनर भार्गव भट्ट ने नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए हैं। भट्ट ने 20 ओवर फेंकते हुए केवल 40 रन खर्च किए। यह इस सीजन का उनका पहला फाइव विकेट हॉल है।

रणजी ट्रॉफी: शाहबाज नदीम ने लिए 5 विकेट, करियर में 26वीं बार किया ये कारनामा

शाहबाज नदीम ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ पांच विकेट चटका दिए हैं। नदीम ने करियर में 26वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। इस सीजन उन्होंने चौथी बार फाइव विकेट हॉल लिया है।

रणजी ट्रॉफी: पुलकित नारंग ने लिए 5 विकेट, राजस्थान के खिलाफ सर्विसेज को मिली बढ़त

सर्विसेज के ऑफ-स्पिनर पुलकित नारंग ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ पांच विकेट चटकाए हैं। नारंग ने 15.4 ओवर में 39 रन खर्च करते हुए पांच विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक, झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने हासिल की बढ़त

कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ 143 गेंदों में शतक लगाया है। पडिक्कल ने शतक पूरा करने के लिए छह चौके और पांच छक्के लगाए। यह इस सीजन का उनका पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: अतित सेठ ने लगाया शतक, नागालैंड के खिलाफ बड़ौदा का मजबूत स्कोर

बड़ौदा के ऑलराउंडर अतित सेठ ने नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। सेठ ने अपना शतक पूरा करने के लिए 111 गेंदों का सामना किया जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: रोहित रायुडू ने लगाया शतक, दिल्ली के खिलाफ अच्छी स्थिति में हैदराबाद

हैदराबाद के बल्लेबाज रोहित रायुडू ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। रायुडू ने शतक पूरा करने के लिए 229 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 10 चौके तथा एक छक्का लगाया। यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा-रेलवे ने पहले दिन खड़े किए रनों के पहाड़, ऐसा रहा आज का दिन

भारत के घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 अपने अंतिम दौरे में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सातवें दौर के पहले दिन की मंगलवार से शानदार शुरुआत हुई।

रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, मुंबई के खिलाफ खेली शानदार पारी

केदार जाधव का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 125 गेंदों में शतक लगाया है जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहे। यह इस सीजन चार मैचों में उनका दूसरा शतक है। असम के खिलाफ उन्होंने 283 रनों की पारी खेली थी।

रणजी ट्रॉफी: निनाद राथवा ने लगाया शतक, नागालैंड के खिलाफ बड़ौदा की अच्छी शुरुआत

बड़ौदा के निनाद राथवा ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में नागालैंड के खिलाफ 107 गेंदों में शतक लगा दिया है। शतक पूरा करने के लिए निनाद ने 16 चौके लगाए। यह इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के सभी समीकरणों पर एक नजर

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मंगलवार (24 जनवरी) से ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं।

रविंद्र जडेजा ने रेड बॉल क्रिकेट में कायम किए हैं कई शानदार रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

कौन हैं लांस मॉरिस, जिन्हें भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में मिल सकता है मौका?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होने जा रही है।

रणजी ट्रॉफी: दर्शन मिसल ने चटकाए 5 विकेट, गोवा ने सर्विसेज को पारी से हराया

गोवा के कप्तान दर्शन मिसल ने रणजी ट्रॉफी के मैच में सर्विसेज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मिसल ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में 59 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी।

रणजी ट्रॉफी: मानव सुथार ने लिए 5 विकेट, छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा राजस्थान

राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट ले लिए हैं। सुथार ने मैच की पहली पारी में भी चार विकेट अपने नाम किए थे।

रणजी ट्रॉफी: आकाश दीप ने चटकाए कुल 10 विकेट, बंगाल ने हरियाणा को पारी से हराया

बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेते हुए अपनी टीम को 50 रन से जीत दिलाई है। आकाश ने पहली पारी में भी पांच विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा को दिलाई बढ़त

उड़ीसा के कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तेज शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण के तीसरे दिन कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिले।

रणजी ट्रॉफी: 20 वर्षीय दिविज मेहरा ने मुंबई के खिलाफ लिए 5 विकेट

दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज दिविज मेहरा ने मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। दिविज ने 12 ओवर में 29 रन खर्च करते हुए ये विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं।

रणजी ट्रॉफी: गौरव पुरी ने लगाया शतक, चंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ हासिल की बढ़त

चंडीगढ़ के बल्लेबाज गौरव पुरी ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है। गौरव ने 170 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: प्रशांत चोपड़ा ने लगाया लगातार तीसरा और सीजन का पांचवां शतक

हिमाचल प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। नागालैंड के खिलाफ उन्होंने 124 गेंदों में शतक लगाया है जो उनका लगातार तीसरा और सीजन का पांचवां शतक है। अपनी पारी में वह आठ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: सागर उडेशी ने पुडुचेरी के लिए झारखंड के खिलाफ लिए 8 विकेट

पुडुचेरी के 36 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर सागर उडेशी ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में आठ विकेट हासिल किए हैं। सागर ने 48.2 ओवर में 118 रन खर्च करके ये विकेट लिए हैं। यह लगातार दूसरा मैच है जब उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं।

रणजी ट्रॉफी: राजेश बिश्नोई जूनियर ने बिहार के खिलाफ 30 रन देकर लिए छह विकेट

मेघालय के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर राजेश बिश्नोई जूनियर ने बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए हैं। बिश्नोई ने 25 ओवर में 16 मेडन फेंकते हुए केवल 30 रन खर्च किए।

रणजी ट्रॉफी: महिपाल लोमरोर ने लगाया तेज शतक, छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजस्थान ने ली मजबूत बढ़त

राजस्थान के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है। महिपाल ने 103 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: 73 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी टीम, घरेलू क्रिकेट में बना रिकॉर्ड

बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवते ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में 17 रन देकर छह विकेट लिए। उनकी करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ ने गुजरात के खिलाफ केवल 73 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 18 रन से मैच जीत लिया। गुजरात की टीम 54 पर ऑलआउट हो गई।

रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, लगातार जारी है शानदार प्रदर्शन

झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। तिवारी ने 144 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: एकनाथ केर्कर ने लगाया करियर का पहला शतक, सर्विसेज के खिलाफ मजबूत हुई गोवा

गोवा के विकेटकीपर बल्लेबाज एकनाथ केर्कर ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ शतक लगाया है। केर्कर ने 223 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके शामिल रहे। यह इस सीजन का उनका पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: विराट सिंह ने लगाया शतक, पुडुचेरी के खिलाफ बढ़त में झारखंड

झारखंड के कप्तान विराट सिंह ने रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ 172 गेंदों में शतक लगा दिया है। विराट ने शतक पूरा करने के लिए 11 चौके और दो छक्के लगाए। यह इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह ने लगाया शानदार शतक, उड़ीसा के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने ली बढ़त

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उड़ीसा के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। रिंकू ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहे। इस सीजन रिंकू का यह दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण की शुरुआत बीते मंगलवार से हो चुकी है। आज विभिन्न टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने बनाए 350 से अधिक रन, जानिए अन्य मैचों के हाल

देश में घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई।

रणजी ट्रॉफी: अंकित कालसी ने लगाया सीजन का तीसरा और लगातार दूसरा शतक

हिमाचल प्रदेश के अंकित कालसी ने रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शतक लगाया है। अंकित का इस सीजन में यह लगातार दूसरा शतक है। 43वें फर्स्ट-क्लास मैच में उन्होंने 10वां शतक लगाया है। घरेलू क्रिकेट में वह 2,800 से अधिक रन बना चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: शांतनु मिश्रा ने लगाया शतक, उत्तर प्रदेश के खिलाफ उड़ीसा को संभाला

उड़ीसा के 28 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया है। शांतनु ने 197 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: अनुस्तूप मजूमदार ने लगाया शतक, हरियाणा के खिलाफ अच्छी स्थिति में बंगाल

बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ शतक लगाया है। मजूमदार ने 143 गेंदों में 11 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया है। इस सीजन का यह उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: नेहाल वढेरा ने पंजाब के लिए लगाया डेब्यू सीजन में दूसरा शतक

पंजाब के 22 वर्षीय बल्लेबाज नेहाल वढेरा ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। वढेरा ने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: समर्पित जोशी ने लगाया पहला शतक, छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजस्थान को संकट से उबारा

राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज समर्पित जोशी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। जोशी ने 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो उनके फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक है। उन्होंने शतक लगाने के लिए 10 चौके और एक छक्का लगाया।

रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, दिल्ली के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी

सरफराज खान की शानदार फॉर्म लगातार जारी है और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में इस सीजन का तीसरा शतक लगा दिया है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: नौशाद शेख ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक, महाराष्ट्र को मुश्किल से निकाला

महाराष्ट्र के बल्लेबाज नौशाद शेख ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया है। नौशाद ने 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 16 चौके शामिल रहे।