Page Loader
रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन
सौरभ तिवारी ने लगाया शानदार शतक (फोटो: ट्विटर/@BCCIdomestic)

रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन

Dec 29, 2022
02:07 pm

क्या है खबर?

झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह तिवारी का 20वां शतक है। तिवारी के शतक की बदौलत झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 32 साल के तिवारी अपना 107वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे हैं और अब तक 7,500 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में 32 अर्धशतक लगाए हैं।

लेखा-जोखा

तिवारी के शतक से मजबूत हुई झारखंड

सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 367 रन बनाए थे। शूफियान आलम (58), राहुल सिंह गहलौत (60), रजत पालीवाल (76) और मोहित राठी (69) ने सर्विसेज के लिए अर्धशतक लगाए थे। जवाब में झारखंड ने खबर लिखे जाने तक 409/6 का स्कोर बना लिया है और 42 रनों की बढ़त ले ली है। तिवारी के शतक के अलावा कुमार देवब्रत (62), कुमार सूरज (83) और विराट सिंह (56) ने अर्धशतक लगाए हैं।