NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 21, 2022, 12:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े
    रहाणे ने लगाया दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@18prajakta)

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार दोहरा शतक (204) लगाया है। मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा कर चुके रहाणे ने दूसरे दिन में यह कारनामा किया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का चौथा दोहरा शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर बना लिया है। उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    अपनी पारी के दौरान रहाणे ने की दो बड़ी साझेदारी

    पहले दिन के खेल की समाप्ति तक रहाणे क्रीज पर 136 रन बनाकर नाबाद थे। मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल (163) के साथ 206 रनों की बड़ी साझेदारी करने वाले रहाणे ने सरफराज खान के साथ चौथे विकेट के लिए 196 रन जोड़े। अच्छी लय में नजर आ रहे रहाणे 261 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस जबरदस्त पारी में 26 चौके और तीन छक्के लगाए।

    रहाणे ने 2022 में लगाया दूसरा दोहरा शतक

    रहाणे ने इस साल दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नार्थ ईस्ट जोन के खिलाफ नाबाद 207 रन बनाए थे। इससे पहले रहाणे ने 2008 में पहली बार उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक (201) लगाया था। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के खिलाड़ 2009 में दूसरा दोहरा शतक (265*) लगाया था, जो उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने शुरुआती दोनों दोहरे शतक मुंबई की ओर से खेलते हुए लगाए थे।

    लाजवाब रहा है रहाणे का फर्स्ट क्लास करियर

    2007 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले रहाणे ने लगभग डेढ़ दशक लम्बे करियर में अब तक 172 मैचों की 292 पारियों में 12,479 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 शतक (चार दोहरे शतक) और 53 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 265 रन रहा है। वह भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हुए टेस्ट प्रारूप में 4,931 रन बना चुके हैं।

    पहले मैच में रहाणे ने बनाए थे 44 रन

    मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पहले मैच में आंध्र प्रदेश को नौ विकेट से हराया था। उस मैच में कप्तान रहाणे टिकने के बावजूद कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। उस मैच में रहाणे 44 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था। पहले राउंड में मुंबई की जीत में ऑलराउंडर तनुश कोटियन ने अहम भूमिका निभाई थी।

    मुंबई का स्कोर 600 के पार

    मुंबई ने दूसरे दिन के भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 124 ओवरों में 636 रन बना लिए हैं। सरफराज खान शतक लगाकर (123) क्रीज पर नाबाद हैं। उनके साथ शम्स मुलानी (11) दूसरे छोर पर मौजूद हैं। रहाणे के दोहरे शतक के अलावा मुंबई से यशस्वी जायसवाल ने मैच के पहले दिन बड़ा शतक (162) लगाया था। हैदराबाद की ओर से रवि तेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रणजी ट्रॉफी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट
    अजिंक्य रहाणे

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक यशस्वी जायसवाल
    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक अजिंक्य रहाणे
    युजवेंद्र चहल चार साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे, हरियाणा की कर रहे हैं कप्तानी युजवेंद्र चहल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम भारत: दूसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट
    रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर रोहित शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल की रेस में कौनसी चार टीमें हैं और क्या है संभावना? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    बांग्लादेश बनाम भारत: रोहित शर्मा और नवदीप सैनी दूसरे टेस्ट से बाहर, BCCI ने की पुष्टि रोहित शर्मा

    घरेलू क्रिकेट

    सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी में भी दिखेगा जलवा, मुंबई की टीम में हुए शामिल सूर्यकुमार यादव
    रणजी ट्रॉफी का तीसरा दिन: ईशान किशन ने लगाया शतक, मुंबई ने दर्ज की जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: ईशान किशन ने केरल के खिलाफ लगाया शतक ईशान किशन
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर

    अजिंक्य रहाणे

    BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो सकते हैं रहाणे और इशांत, हार्दिक-सूर्यकुमार को पहुंचेगा फायदा क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23: टीमें, इतिहास, रिकॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम घोषित, अजिंक्य रहाणे करेंगे कप्तानी शार्दुल ठाकुर
    दलीप ट्रॉफी: फाइनल में रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बाहर भगाया, सामने आया चौंकाने वाला कारण दलीप ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023