घरेलू क्रिकेट: खबरें

ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने जमाया फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक, जानिए उनके आंकड़े

शेष भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को शानदार शतक जमा दिया।

ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त

ईरानी कप 2022-23 के मुकाबले में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 85/1 का स्कोर बना लिया है और अपनी कुल बढ़त को 275 रन का कर दिया है।

ईरानी कप: यश दुबे ने लगाया शानदार शतक, पूरे किए फर्स्ट-क्लास में 2,000 रन

मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यश दुबे ने ईरानी कप मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। दुबे ने अपना शतक 243 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 15 चौके शामिल रहे।

ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन 

ग्वालियर में खेले जा रहे ईरानी कप 2022-23 में शेष भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 484 रन बनाए।

ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन 

मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ईरानी कप 2022-23 के पहले दिन के खेल की समाप्ति तक शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) ने 3 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए हैं।

ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन

ईरानी कप के मुकाबले में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने 157 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे।

ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक

भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप के मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। ईश्वरन ने अपना शतक 135 गेंदों में पूरा किया जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहे।

ईरानी कप: रेस्ट ऑफ इंडिया टीम घोषित, BCCI ने दिया सरफराज खान की चोट पर अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईरानी ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। घरेलू क्रिकेट में विध्वंसक फॉर्म में चल रहे सरफराज खान टीम का हिस्सा नहीं हैं।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने जीता खिताब, फाइनल में बंगाल को हराया

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने बंगाल क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: फाइनल में सौराष्ट्र से भिड़ेगी बंगाल, जानिए दोनों टीमों का सफर और आंकड़े 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल में बंगाल क्रिकेट टीम का सामना सौराष्ट्र क्रिकेट टीम से होना है। ये खिताबी मुकाबला 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश को हराकर बंगाल ने किया फाइनल में प्रवेश 

रणजी ट्रॉफी 2023 के पहले सेमीफाइनल में बंगाल क्रिकेट टीम ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम को 306 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक 

कर्नाटक के युवा बल्लेबाज निकिन जोस ने सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2022-23 के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को शानदार अर्धशतक जमा दिया।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने कर्नाटक के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रोचक रहा चौथा दिन 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पहले सेमीफाइनल में चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक बंगाल क्रिकेट टीम ने मध्य प्रदेश के खिलाफ विशाल बढ़त हासिल कर ली है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने लगाया दोहरा शतक, सौराष्ट्र को दिलाई बढ़त 

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के कप्तान अर्पित वासवदा ने कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: शेल्डन जैक्सन ने लगाया शतक, रोचक रहा तीसरा दिन 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबलों का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा।

रणजी ट्रॉफी: शेल्डन जैक्सन ने लगाया सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शानदार शतक

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शतक लगाया है। जैक्सन ने इस सीजन का अपना पहला शतक 143 गेंदों में पूरा किया जिसमें 17 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जमाकर टीम को संभाला, ऐसा रहा दूसरा दिन 

घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबलों का गुरुवार को दूसरा दिन रहा।

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सेमीफाइनल मुकाबले आज शुरू हो गए।

रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक को मुश्किल से निकाला

कर्नाटक के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ जुझारू शतक लगाया है। मयंक ने 215 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहे। यह इस सीजन का उनका तीसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: सुदीप कुमार घरामी ने लगाया शतक, मध्य प्रदेश के खिलाफ मजबूत हुई बंगाल

बंगाल क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 183 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: अनुस्तूप मजूमदार ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ लगाया शानदार शतक

बंगाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया है। मजूमदार ने 176 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहे। उन्होंने इस सीजन में तीसरा शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी, दूसरा सेमीफाइनल: कर्नाटक बनाम सौराष्ट्र मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही कर्नाटक का सामना सौराष्ट्र से होना है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 फरवरी से होना है।

रणजी ट्रॉफी, पहला सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश बनाम बंगाल मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी अपनी समाप्ति की ओर है। वर्तमान रणजी सत्र (2022-2023) के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न होने के बाद चारों सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो गए।

रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुट ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल में पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं। भुट के लिए यह मैच काफी शानदार रहा है क्योंकि पहली पारी में उन्होंने नौवें नंबर पर खेलते हुए करियर का पहला शतक भी लगाया था।

सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: रेलवे ने बनाया नॉकआउट का सर्वोच्च स्कोर, दयालन हेमलता का आतिशी शतक 

रेलवे क्रिकेट टीम ने सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल में केरल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 334/5 का स्कोर बनाया है।

रणजी ट्रॉफी: विनय चौधरी ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पंजाब

पंजाब क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर विनय चौधरी ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं। पहली पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के स्पिनर धमेंद्र सिंह जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए हैं। जडेजा ने 41.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 109 रन खर्च किए।

रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी राज ने लिए 5 विकेट, आंध्र की मध्य प्रदेश के खिलाफ बढ़त

आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यार्रा ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल मैच में पहली पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस सीजन पृथ्वी ने पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं।

रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन 

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार से शुरू हो चुके हैं। आज दूसरे दिन कर्नाटक के श्रेयस गोपाल ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है, जबकि मयंक अग्रवाल (83)शतक बनाने से चूक गए हैं।

रणजी ट्रॉफी: श्रेयस गोपाल ने लगाया शतक, उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में कर्नाटक

कर्नाटक क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ शतक लगाया है। गोपाल ने 153 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।

रणजी ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से की बल्लेबाजी

हनुमा विहारी ने रणजी ट्रॉफी में गजब की दिलेरी दिखाई है। कलाई में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और बाएं हाथ से बल्लेबाजी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज विहारी (27) ने बाएं हाथ से खेलते हुए अंतिम विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की।

रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 पर किया ढेर, जानिए आज के मैचों का हाल 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मंगलवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए।

रणजी ट्रॉफी: रिकी भुई ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे किए

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज रिकी भुई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। भुई ने 158 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने नौवें नंबर पर खेलते हुए लगाया घरेलू क्रिकेट में पहला शतक

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के स्पिनर पार्थ भुट ने नौवें नंबर पर खेलते हुए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पार्थ ने अपना पहला फर्स्ट-क्लास शतक 143 गेंदों में पूरा किया। इसके लिए उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी: वेंकटेश ने कर्नाटक के लिए डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लिए 5 विकेट

कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे एम वेंकटेश ने रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं। वेंकटेश ने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले की पहली पारी में धारदार गेंदबाजी की है।

रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर दर्ज की सत्र की दूसरी जीत, जानिए अन्य परिणाम

सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सातवें चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। चौथे दिन विभिन्न टीमों के बीच जीत हासिल करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

रणजी ट्रॉफी: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 403 विकेट लेने वाले बसंत मोहंती ने लिया संन्यास

रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा क्रिकेट टीम ने बंगाल को सात विकेट से हराया है। इस मैच में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र तेज गेंदबाज बसंत मोहंती रहे जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया शतक, लेकिन तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र को मिली हार

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हार्विक देसाई ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ अकेले संघर्ष करते हुए 205 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बावजूद उनकी टीम को हार मिली।

रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा का लगभग 5 महीने बाद मैदान में वापसी पर कैसा रहा प्रदर्शन?

रविंद्र जडेजा ने लगभग पांच महीने के बाद रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान में वापसी की है। घुटने की चोट से उबरकर जडेजा ने सौराष्ट्र की कप्तानी की और चेन्नई में मैच खेला।