NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक

    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 20, 2022, 06:04 pm 0 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक
    रहाणे ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले से कमाल किया है। इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक (139*) लगा लिया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 38वां शतक है। उनके शतक की मदद से मुंबई ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 457/3 का स्कोर बना लिया है।

    रहाणे ने जायसवाल के साथ की बड़ी साझेदारी

    टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई ने जब 176 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, तब रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 121 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। पूर्व भारतीय उपकप्तान रहाणे ने शतक लगा चुके यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी की। उन्होंने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 136 रन बना लिए हैं।

    बेमिसाल रहा है रहाणे का फर्स्ट क्लास करियर

    रहाणे ने 2007 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। लगभग डेढ़ दशक लम्बे करियर में उन्होंने अब तक 172 मैचों की 292 पारियों में 47 से ऊपर की औसत से 12,414 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 265 रन रहा है। वह भारत की जर्सी में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 4,931 रन बना चुके हैं।

    मुंबई के नाम रहा पहला दिन

    हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 457 रन बना लिए हैं। रहाणे के अलावा जायसवाल ने शतक (162) लगाया है। इनके अलावा लम्बे समय के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे सूर्यकुमार यादव शतक से चूक गए थे। वह 90 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरी तरफ हैदराबाद की ओर से शशांक ने दो जबकि कार्तिकेय ने एक विकेट लिया है।

    जायसवाल ने लगाया बड़ा शतक

    टॉस हारकर जायसवाल और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। मुंबई की खराब शुरुआत रही और पृथ्वी महज 19 रन बनाकर 23 के स्कोर पर आउट हो गए। जायसवाल ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने रहाणे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचा दिया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जायसवाल 195 गेंदों में 162 रन बनाकर आउट हो गए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सिर घूमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी समस्या से राहत घरेलू नुस्खे
    वेस्ली मधवीरे नीदलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बने  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExplainer: क्या है लोक प्रतिनिधित्व कानून, जिसके तहत जा सकती है राहुल गांधी की संसद सदस्यता? राहुल गांधी

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे में नीदरलैंड को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    मैक्स ओडॉव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    सीन विलियम्सन ने नीदरलैड के खिलाफ वनडे करियर में लगाया पहला अर्धशतक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को बड़े अंतर से हराया, बने ये रिकॉर्ड  ईरानी कप
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरी बार विजेता बना सौराष्ट्र, जानिए इस सीजन के जरुरी आंकड़े सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने जीता खिताब, फाइनल में बंगाल को हराया सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: हार टालने के लिए बंगाल का संघर्ष जारी, ऐसा रहा तीसरा दिन सौराष्ट्र क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत के इन दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गवाई है अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    4 साल बाद घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से दी पटखनी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य, हार्दिक-कुलदीप ने लिए 3-3 विकेट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    घरेलू क्रिकेट

    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को दिया 437 रनों का लक्ष्य, ऐसा रहा दिन  ईरानी कप
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने जमाया फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक, जानिए उनके आंकड़े यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त ईरानी कप
    ईरानी कप: यश दुबे ने लगाया शानदार शतक, पूरे किए फर्स्ट-क्लास में 2,000 रन ईरानी कप

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023