एलन मस्क: खबरें
xAI ने एनवीडिया के सहयोग से जुटाया 1,800 अरब रुपये का निवेश, जानिए कहां होगा उपयोग
एलन मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप xAI ने कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, वैलोर इक्विटी पार्टनर्स, एनवीडिया कॉर्प और अन्य निवेशकों से 20 अरब डॉलर (करीब 1,800 अरब रुपये) की फंडिंग हासिल कर ली है।
एलन मस्क ने ग्रोक पर लगे आरोपों का दिया जवाब, अवैध कंटेंट बनाने पर होगी कार्रवाई
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक की ओर से बनीं इमेज को लेकर बढ़ती चिंताओं पर एलन मस्क ने पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी यूजर्स की है, न कि AI टूल की।
एक्स पर ग्रोक से अश्लील तस्वीर बनाने की हो रही आलोचना, जानिए क्या है मामला
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) को ग्राेक द्वारा महिलाओं और नाबालिगों की अश्लील इमेज बनाने के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
स्पेस-X ने 2026 का पहला मिशन किया लॉन्च, अंतरिक्ष में भेजा इतालवी उपग्रह
एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने फाल्कन 9 रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ अपने 2026 मिशन की शुरुआत की है।
BYD ने टेस्ला से छीना शीर्ष EV कंपनी का ताज, जानिए कैसे रहे बिक्री आंकड़े
चीन की BYD से पिछड़ने के कारण टेस्ला ने 2025 में शीर्ष इलेक्ट्रिक वाहन (EV) विक्रेता के रूप में अपना ताज खो दिया है।
स्पेस-X ला रही अब तक का सबसे बड़ा IPO, टूट जाएगा सऊदी अरामको का रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अपनी स्पेस-X के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को लेकर चर्चाओं में है।
एक्स के खिलाफ सरकार का कानूनी नोटिस, अश्लील कंटेंट हटाने के दिए निर्देश
एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स के खिलाफ भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया है।
स्टारलिंक के हजारों इंटरनेट सैटेलाइट को क्यों लाया जाएगा नीचे?
एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने अंतरिक्ष में बड़ी संख्या में स्टारलिंक सैटेलाइट तैनात किए हैं। ये सैटेलाइट दूर-दराज इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराते हैं।
एलन मस्क की न्यूरालिंक 2026 में बड़े स्तर पर करेगी ब्रेन चिप्स का उत्पादन
अरबपति एलन मस्क ने ब्रेन चिप बनाने वाली अपनी कंपनी न्यूरालिंक की 2026 की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है।
एक्स अपने क्रिएटर्स को यूट्यूब से अधिक कर सकती है भुगतान, एलन मस्क ने दिए संकेत
अरबपति एलन मस्क ने संकेत दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंटेंट क्रिएटर्स को मिलने वाला पेमेंट बढ़ाया जा सकता है।
स्टारलिंक ने 7 सप्ताह में जोड़े 10 लाख यूजर, भारत में लॉन्च का इंतजार
स्पेस-X की इस सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने दुनियाभर में 90 लाख एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि रिकॉर्ड समय में हासिल हुई है।
गृह मंत्रालय ने 20 महीनों में एक्स को भेजे 91 नोटिस, जानिए क्या है मामला
गृह मंत्रालय ने लगभग 20 महीनों में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) को 91 नोटिस भेजे हैं।
xAI की AI गेमिंग स्टूडियो बनाने की योजना, डेवलपर्स को किया आमंत्रित
एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI गेमिंग उद्योग में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। इस कदम का खुलासा एक सार्वजनिक आमंत्रण के माध्यम से हुआ।
एलन मस्क की संपत्ति 63,000 अरब रुपये के पार, बने दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति
एलन मस्क ने 700 अरब डॉलर (करीब 63,000 अरब रुपये) की कुल संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है।
एलन मस्क की संपत्ति में और होगा इजाफा, 2018 के वेतन पैकेज बहाल
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति में अब और इजाफा होने वाला है। ऐसा टेस्ला से 2018 के 56 अरब डॉलर (करीब 5,050 अरब रुपये) के वेतन पैकेज प्राप्त करने का रास्ता साफ होने के कारण होगा।
एलन मस्क की कुल संपत्ति बेजोस-जुकरबर्ग और जेंसन हुआंग की संयुक्त संपत्ति से भी ज्यादा
एलन मस्क की कुल संपत्ति रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। वे अब दुनिया के कई सबसे अमीर अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी अधिक धनवान हैं। उन्हें यह उपलब्धि स्पेस-X के नए मूल्यांकन के कारण मिली है।
टेस्ला पर सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक का गलत प्रचार करने का आरोप, न्यायाधीश ने सुनाया यह फैसला
एलन मस्क की टेस्ला की ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक एक बार फिर विवाद में पड़ गई है।
टेस्ला ने बिना सुरक्षा चालक के शुरू किया रोबोटैक्सी का परीक्षण
टेस्ला ने पूरी तरह से ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी सर्विस शुरू करने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। उसने टेक्सास में बिना चालक के रोबोटैक्सियों का परीक्षण शुरू कर दिया है।
स्पेस-X के मूल्यांकन से एलन मस्क की दौलत में रिकॉर्ड उछाल, इतनी हुई कुल संपत्ति
एलन मस्क की सपत्ति ने नया रिकॉर्ड बना लिया है और यह पहली बार 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है।
स्पेस-X का मूल्यांकन 72,000 अरब रुपये के करीब, गूगल को हो सकता है बड़ा फायदा
अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने हाल ही में एक बड़ा टेंडर ऑफर पूरा किया है, जिससे गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट को मुनाफा होने वाला है।
ग्रोक चैटबॉट ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच गोलीबारी के बारे में फैला रहा गलत जानकारी
अरबपति एलन मस्क की कंपनी xAI का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक एक बार फिर विवाद में है।
स्पेस-X अगले साल लॉन्च करेगी IPO, इतनी रकम जुटाने की है तैयारी
एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X जल्द ही आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च करने की योजना बना रही है।
स्टारलिंक ने लीक हुई कीमतों को बताया गलत, जानिए क्या है कारण
एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक भारत में लॉन्च से पहले एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है।
स्टारलिंक की कीमत का हुआ खुलासा, भारत में हर महीने इतना करना पड़ेगा भुगतान
अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक अब भारत में अपनी शुरुआत की ओर बढ़ रही है।
यूरोपीय संघ ने एक्स पर लगाया भारी जुर्माना, भड़के एलन मस्क
यूरोपीय आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर 12 करोड़ यूरो (करीब 1,250 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसको लेकर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है।
एलन मस्क ने 5-10 सालों विश्व युद्ध की जताई संभावना, जानिए ऐसा क्यों कहा
अरबपति एलन मस्क किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देते हैं। इस बार साेशल मीडिया पर की गई उनकी टिप्पणी ने हलचल मचा दी है।
एलन मस्क का खुलासा; उनकी साथी शिवोन जिलिस आधी भारतीय, बेटे का नाम शेखर
जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने अपनी पॉडकास्ट सीरीज 'WTF इज' का नया एपिसोड जारी किया, जिसमें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क मेहमान बनकर आए।
एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी; कहा- काम वैकल्पिक बन जाएगा, सब AI संभालेगा
टेस्ला और स्पेस-X के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि आने वाले समय में इंसान के लिए काम करना जरूरी नहीं रहेगा, बल्कि यह एक तरह का शौक बन जाएगा।
निखिल कामत के पॉडकास्ट में बढ़ते अमेरिकी कर्ज पर क्या बोले टेस्ला CEO एलन मस्क?
जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के पॉडकास्ट में टेस्ला के CEO एलन मस्क ने बढ़ते अमेरिकी कर्ज पर अपनी राय दी है।
एलन मस्क ने ग्रोक 5 की एडवांस गेमिंग क्षमताओं का दिया संकेत
एलन मस्क ने अपने अगली जनरेशन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल ग्रोक 5 की एडवांस गेमिंग क्षमताओं का खुलासा किया है, जिसके 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरूग्राम की कंपनी को टेस्ला नाम इस्तेमाल करने से रोका, जानिए मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने एलन मस्क की टेस्ला को अंतरिम राहत देते हुए गुरूग्राम स्थित टेस्ला पावर इंडिया को इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और बैटरियों पर टेस्ला नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
अमेरिका में समय से पहले क्यों बंद हो गया मस्क की अगुवाई वाला DOGE? जानिए कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने जितनी जोर-शोर से सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की शुरूआत की थी, वह उतने ही गुपचुप तरीके से बंद कर दिया गया है।
एक्स के अकाउंट की जानकारी देने वाले फीचर में आई खामी, जानिए कंपनी ने क्या कहा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अकाउंट की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए शुरू किए फीचर में गड़बड़ी सामने आई हैं।
एक्स पर कैसे समय बिताते हैं एलन मस्क? विश्लेषण में चौंकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर उसके मालिक एलन मस्क की गतिविधियों के हालिया विश्लेषण में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
चापलूसी भरे जवाबों के बाद ग्रोक 4.1 को किया अपडेट, जानिए क्या किया बदलाव
अरबपति एलन मस्क ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक 4.1 के लिए एक अपडेट की घोषणा की है।
एक्स यूजर के अकाउंट के बारे में मिलेगी पूरी जानकारी, जानिए क्या होगा इसका फायदा
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने यूजर प्रोफाइल के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जो अकाउंट के बारे में जानकारी प्रदर्शित करेगा।
ग्रोक AI के चापलूसी भरे जवाबों पर मस्क की सफाई, कहा- चैटबॉट को भटकाया गया
अरबपति एलन मस्क का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक अक्सर खबरों में रहता है।
एलन मस्क रोजाना कितने घंटे करते हैं काम? पूर्व एक्स कर्मचारी ने किया खुलासा
एलन मस्क के लंबे कामकाजी घंटों की चर्चा हमेशा रहती है, लेकिन एक पूर्व एक्स कर्मचारी ने बताया कि उनका दिन कितना मुश्किल होता था।
अमेरिका: जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेज होंगे सार्वजनिक, इसमें किन-किन शख्सियतों के हैं नाम?
अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी संसद ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने वाला विधेयक 'एप्सटीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' बहुमत से पारित कर दिया है।
गूगल जेमिनी 3 के लॉन्च पर मस्क और ऑल्टमैन की प्रतिक्रिया ने चौंकाया, जानिए क्या कहा
दिग्गज टेक गूगल के 18 नवंबर लॉन्च किए गए उसके अब तक के सबसे दमदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल जेमिनी 3 को लेकर उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने सौहार्दपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।