नाना पाटेकर की मौत का सच सामने आया, हार्ट अटैक या कुछ और?
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें डॉक्टरों ने इसे प्राकृतिक मृत्यु बताया है। जांच में उनके दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी और धमनियों में रुकावट की बात सामने आई है। इस रिपोर्ट से मौत की चिकित्सकीय वजह पूरी तरह साफ हो गई है, वहीं पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि निधन से कुछ घंटे पहले नाना ने अपने करीबी दोस्त अमेय नाइक से संपर्क करने की कोशिश की थी।
खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'हार्ट अटैक'
75 वर्षीय अभिनेता नाना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने उनकी मौत को 'प्राकृतिक' बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वो कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) से पीड़ित थे।
दिल की मुख्य धमनी में खून का थक्का जमने से रक्त प्रवाह बाधित हुआ, जिससे उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया। गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC), बाम्बोलिम के डॉक्टरों की टीम ने ये रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंप दी है।
उधर गोवा पुलिस ने इस मामले में 'अप्राकृतिक मौत' का केस दर्ज किया था।
जानकारी
क्या होती है कोरोनरी आर्टरी डिजीज?
कोरोनरी आर्टरी डिजीज दिल की गंभीर बीमारी है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल जमने से हृदय तक खून ले जाने वाली मुख्य धमनियां संकरी या ब्लॉक हो जाती हैं। इससे दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे सीने में दर्द और गंभीर हार्ट अटैक आता है।
दुखद
डोना पाउला स्थित घर में बेसुध मिले थे नाना
बता दें कि नाना गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेसुध मिले थे, जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने पणजी पुलिस को उनके मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने तय प्रोटोकॉल के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
आखिरी पल
नाना ने दोस्त को किया था आखिरी फोन
गोवा पुलिस की जांच में सामने आया कि निधन से कुछ घंटे पहले रात करीब ढाई बजे नाना ने तबीयत बिगड़ने पर दोस्त अमेय नाईक को व्हॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल किया था।
अमेय ने सुबह साढ़े 3 बजे मैसेज देखा और तुरंत डोना पावला स्थित घर पहुंचे। वहां नाना सोफे पर पसीने से लथपथ बेहोश मिले। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।