ममता बनर्जी: खबरें
TMC-भाजपा के हंगामे के बाद कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई, धारा 163 लागू
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कोलकाता में वोटों की कथित हेराफेरी को लेकर बीती रात खूब हंगामा हुआ। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने उन 7 क्षेत्रों में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है, जहां वोटों की गिनती होनी है।
#NewsBytesExplainer: मतदान से मतगणना तक EVM के साथ क्या होता है, कितनी सुरक्षा में रखी जाती है?
29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ था। इसके एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई।
भबानीपुर में 4 घंटे डटीं ममता बनर्जी, कहा- EVM छेड़छाड़ हुई तो जान की बाजी लगाएंगे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान निपट चुका है और अब मतगणना स्थलों की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है।
ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को खारिज किया, कहा- TMC 226 का आंकड़ा पार करेगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एग्जिट पोल के संभावित नतीजे आने के एक दिन बाद गुरुवार को अपना वीडियो संदेश जारी किया।
दिल्ली की कोर्ट ने I-PAC के निदेशक को जमानत दी, ED ने नहीं जताई कोई आपत्ति
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक विनेश चंदेल को नियमित जमानत दे दी।
विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल: केरलम-पश्चिम बंगाल में बदलाव के संकेत, क्या हैं असम-तमिलनाडु के अनुमान?
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल में छिटपुट विवाद के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सुवेंदु अधिकारी से TMC कार्यकर्ताओं की झड़प, हुगली में भिड़े TMC-लेफ्ट समर्थक
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार की कार पर हमला हुआ है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और सुरक्षाकर्मी के साथ भी छीनाझपटी हुई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की 142 सीटें कैसे तय करेंगी सत्ता का रास्ता?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत आज दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है।जिन 8 जिलों की सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वो भाजपा के लिए लंबे समय से सबसे कठिन इलाका रहा है। वहीं, ये इलाके तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गढ़ है, जिसने पार्टी को लगातार सत्ता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया, पर्यवेक्षकों-सुरक्षा बलों को आतंक फैलाने वाला बताया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच, भबानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच, हावड़ा के बाली से हंगामे की खबर आई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान शुरू, जानिए प्रमुख उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दूसरे चरण के तहत 8 जिलों की 142 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घमंड टूट चुका है।
अमित शाह बोले- बंगाल में पहला चुनाव जब कोई जान नहीं गई, 110 सीटें जीतेंगे
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में ऐतिहासिक मतदान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई और इसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के अंत का संकेत बताया।
विधानसभा चुनाव 2026: हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, तमिलनाडु में भी ऐतिहासिक वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं की भागीदारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी; जानें बड़े चेहरे, आंकड़े और सुरक्षा समेत तमाम बातें
पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।
I-PAC मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप कर लोकतंत्र खतरे में नहीं डाल सकतीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि एक मुख्यमंत्री इस तरह के कार्यों से लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
पश्चिम बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ये लोग कर सकेंगे मतदान
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 की शक्तियों का इस्तेमाल किया है। कोर्ट ने कहा कि जिन व्यक्तियों की अपील अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा मंजूर की जाएगी, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने UCC, महिलाओं को 3,000 रुपये देने समेत किए ये वादे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पार्टी का भरोसे' का पत्र जारी किया।
बंगाल के कोयला तस्करी मामले में I-PAC के दफ्तरों में छापा, दिल्ली-हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंची ED
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी से जुड़े मामले में राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के खिलाफ बड़ा तलाशी अभियान चलाया।
पश्चिम बंगाल: भीड़ ने न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक घेरा, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव कार्यालय का घेराव कर लिया। इस दौरान SIR प्रक्रिया में जुटे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे तक अंदर बंद रहे। लोगों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
राहुल बनर्जी की मौत पर बवाल, AICWA ने की हत्या का केस दर्ज करने की मांग
बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के असामयिक निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है।
पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची, ममता बनर्जी के सामने कौन?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
अमित शाह ने बंगाल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, कहा- 45 दिन में घुसपैठ रोकेंगे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ 19 आरोपों वाला आरोपपत्र जारी किया है।
पश्चिम बंगाल SIR: 13 लाख और मतदाताओं के नाम कटे, अब तक 76 लाख मतदाता बाहर
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पहली पूरक सूची में से 13 लाख मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं। ये उन 60 लाख मतदाताओं में शामिल थे, जिनके नाम तार्किक विसंगति को लेकर जांच के दायरे में आए थे। इसके साथ ही राज्य में कुल हटाए गए मतदाताओं की संख्या करीब 76 लाख हो गई है।
ममता बनर्जी ने ईद की रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला, बताया सबसे बड़ा घुसपैठिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में ईद के अवसर आयोजित एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।
TMC घोषणापत्र में 10 प्रतिज्ञा: किसानों के लिए अलग बजट, घर-घर इलाज और भत्ते का वादा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें उन्होंने 10 प्रमुख वादे किए हैं।
I-PAC मामला: सुप्रीम कोर्ट की ममता बनर्जी को फटकार, कहा- मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप अच्छी स्थिति नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में हस्तक्षेप किए जाने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई है।
TMC ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे, भबानीपुर में सुवेंदु अधिकारी से लड़ेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को 294 में से 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 उम्मीदवारों के नाम हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने DGP और पुलिस आयुक्त को हटाया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानें कहां-कब मतदान
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव कार्यक्रम की आज होगी घोषणा
भारत का चुनाव आयोग (ECI) रविवार (15 मार्च) को 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा।
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के 'अपमान' की गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान का मामला गरमा गया है। इस मामले पर केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। बंगाल के मुख्य सचिव को शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने की बंगाल दौरे पर राष्ट्रपति के अपमान की निंदा, TMC पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपा।
पश्चिम बंगाल: SIR की अंतिम सूची में 61 लाख नाम कटे, 60 लाख मतदाता 'विचाराधीन'
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम सूची जारी कर दी है।
चुनाव आयोग ने SIR में लापरवाही को लेकर पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को निलंबित किया
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में लापरवाही को लेकर 7 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में SIR प्रकाशन की समयसीमा बढ़ाई, कहा- प्रक्रिया में बाधा नहीं आएगी
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम सूची के प्रकाशन को आगे बढ़ा दिया है।
पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, किसी से नहीं होगा गठबंधन
कांग्रेस ने कुछ महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और किसी से गठबंधन न करने का फैसला किया है।