पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच, हावड़ा के बाली से हंगामे की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान के दौरान बाली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित खराबी की बात सामने आने पर लोग नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से उलझ गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
आरोप
ममता बनर्जी ने लगाया हस्तक्षेप का आरोप
मुख्यमंत्री और भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मतदान के संचालन पर चिंता जताते हुए बाहरी पर्यवेक्षकों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं। भाजपा जो कहती है, वही कर रही है। चारों ओर देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या इसी तरह चुनाव होते हैं? नए लोगों को हाल में लाया गया है और वे मनमानी कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं।"
ट्विटर पोस्ट
हंगामा करने वाले को साथ ले जाती CRPF
VIDEO | Howrah, West Bengal: An EVM glitch reportedly sparks clash in Bally. CRPF personnel detain two people.#AssemblyPollsWithPTI #WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eyo6DGfTzf