भबानीपुर में 4 घंटे डटीं ममता बनर्जी, कहा- EVM छेड़छाड़ हुई तो जान की बाजी लगाएंगे
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान निपट चुका है और अब मतगणना स्थलों की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। गुरुवार शाम को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर सतर्क रहने को कहने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भबानीपुर के स्ट्रांगरूम पर पहुंच गईं। कोलकाता में अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्ट्रांगरूम पर ममता ने करीब 4 घंटे समय बिताया और चुनाव आयोग को चेतावनी भी दी।
चेतावनी
जान की बाजी लगा देंगे- ममता
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता ने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रांगरूम का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा तब किया, जब एक वायरल वीडियो में स्ट्रांगरूम के आसपास की गतिविधियों को दिखाया गया था। यहां का दौरान करने के बाद ममता ने कहा, "अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) चुराने या गिनती में छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि वह "पूरी जिंदगी लड़ेंगी।"
दौरा
ममता ने कहा- केंद्रीय बल उनको अंदर जाने से रोक रहे थे
ममता ने रात में दौरे के बाद कहा, "यहां EVM के लिए एक सुरक्षित कमरा है। हमने पाया कि कई जगहों पर EVM में हेराफेरी हो रही है। जब मैंने इसे टीवी पर देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे यहां आना चाहिए।" उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, लेकिन बतौर उम्मीदवार अपने अधिकारों का दावा करने के बाद उन्हें जाने दिया। उन्होंने कहा, "उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को सीलबंद कमरे तक जाने की अनुमति है।"
बयान
TMC ने कहा- एक इशारे पर 10,000 लोग इकट्ठा होंगे
इस बीच TMC ने एक्स पर कहा कि भाजपा और उनके पक्षपाती चुनाव आयोग को अंदाजा नहीं कि वे किससे भिड़ रहे हैं, वे दूसरे राज्यों से अपने लोगों को बुला रहे, लेकिन हमें भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं। पार्टी ने कहा कि ममता के एक इशारे पर 10,000 लोग उस इलाके में पहुंच जाएंगे, लेकिन पार्टी कानून का सम्मान कर शांति का रास्ता चुनती है। वह डरती नहीं है। पार्टी ने बेईमानी पर बेकाबू अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
ट्विटर पोस्ट
ममता बनर्जी ने किया दौरा
Our media-savvy @CEOWestBengal, Mr. Manoj Kumar Agarwal, should prioritise his constitutional mandate over late-night press conferences. While he is busy managing optics, @BJP4India has been caught on CCTV attempting to forcefully breach sealed ballot boxes at the Netaji Indoor… pic.twitter.com/saeBC7n9n5
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026