LOADING...
पश्चिम बंगाल में छिटपुट विवाद के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में मतदान के लिए लोग कतारों में खड़े दिखे

पश्चिम बंगाल में छिटपुट विवाद के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

लेखन गजेंद्र
Apr 29, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक पूर्व बर्धमान और हुगली मतदान करने में सबसे आगे हैं। यहां क्रमश: 66.80 और 64.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा कोलकाता उत्तर, हावड़ा और नादिया में 60 प्रतिशत से अधिक, कोलकाता दक्षिण, दक्षिण-उत्तर 24 परगना जिलों में अब तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

चुनाव

ममता बनर्जी और सुवेंदु एक ही मतदान स्थल पर पहुंचे

बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां कुल 3.21 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 1.57 करोड़ महिलाएं और 1.64 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। यहां 41,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 792 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था है। मतदान के दौरान सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर के एक मतदान केंद्र पर एक ही समय पहुंच गए। हालांकि, उनका आमना-सामना नहीं हुआ।

अव्यवस्था

कई मतदान केंद्रों पर EVM खराबी से लोग परेशान

कोलकाता समेत कई जिलों में मतदान के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बिगड़ने की खबर आई है, जिससे लाइन में खड़े मतदाता झल्ला गए। कोलकाता के बारानगर में गीता मंदिर स्कूल में मतदान के दौरान EVM करीब 3 बार खराब हुआ। यहां लोग सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन उन्हें साढ़े 9 बजे तक मतदान करने को नहीं मिला। कई लोगों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि वे परेशान होकर घर लौट रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

EVM खराब होने से लोग परेशान

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मतदान का प्रतिशत

Advertisement