LOADING...
अमित शाह ने बंगाल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, कहा- 45 दिन में घुसपैठ रोकेंगे
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया

अमित शाह ने बंगाल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, कहा- 45 दिन में घुसपैठ रोकेंगे

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2026
02:55 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ 19 आरोपों वाला आरोपपत्र जारी किया है। उन्होंने शनिवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह आरोपपत्र तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के 15 सालों के काले कारनामों का संकलन है। उन्होंने कहा कि TMC की सरकार में बंगाल कुशासन और भ्रष्टाचार का प्रयोगशाला बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता पर पीड़ित कार्ड खेलने का आरोप लगाया।

बयान

बंगाल की सीमा पर 45 दिन में बनाएंगे बाड़- शाह

शाह ने कहा, "बंगाल का चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी है।" शाह ने कहा, "6 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और 45 दिन में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जो भूमि उपलब्ध करानी है, वह भारत सरकार को बंगाल की भाजपा सरकार उपलब्ध कराएगी और हम घुसपैठ को रोकेंगे।असम में भाजपा सरकार बनने के बाद असम से घुसपैठ लगभग समाप्त हो गई है।"

बयान

ममता बनर्जी पीड़ित कार्ड खेलती हैं- शाह

शाह ने आगे कहा, "ममता दीदी ने हमेशा पीड़ित कार्ड राजनीति खेली है। कभी वो अपनी चोट का ठीकरा फोड़ती हैं, तो कभी इलेक्शन कमीशन को गाली देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की राजनीति को समझ गए हैं।" शाह ने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से पूछना चाहता हूं कि जो घुसपैठिए यहां रहते हैं, क्या उन्हें वोट का अधिकार मिलना चाहिए? हम सिर्फ मतदाता सूची से ही नहीं, बल्कि देश से हर घुसपैठिए को निकालेंगे।"

Advertisement

वादा

नौकरी घोटाले के सभी युवाओं को मौका देंगे- शाह

शाह ने कहा कि बंगाल में जिन भर्तियों में घोटाले हुए, उनमें कई युवाओं की उम्र सीमा खत्म हो चुकी है, ऐसे युवाओं को भाजपा सरकार बनने पर 5 साल की उम्र छूट मिलेगी। उन्होंने कहाकि जिन युवाओं की भर्ती के लिए उम्र सीमा खत्म हो चुकी है, उन्हें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में भर्तियों में मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि TMC सरकार ने OBC श्रेणी में 77 समुदायों को शामिल किया है, जिसमें 75 मुस्लिम समुदाय से हैं।

Advertisement

आरोपपत्र

भाजपा के आरोपपत्र में क्या है?

भाजपा ने जो आरोपपत्र जारी किया है, उसमें TMC के 15 सालों को दुर्दिन बताया गया है। इसमें सातवां वेतन आयोग लागू न करना, 20 लाख सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने, 40 लाख से ज्यादा युवा पलायन, चाय मजदूर की समस्या, चावल उत्पादन में गिरावट, 6,688 कंपनियों के बंगाल छोड़ने, आरजी कर से संदेशखली तक आरोपियों का बचाव, भ्रष्टाचार से 26,000 नौकरियां रद्द, लगभग 8,000 स्कूल बंद, महिलाओं के खिलाफ 34,738 अपराध, मवेशी तस्करी, नौकरी घोटाला आदि शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement