अमित शाह बोले- बंगाल में पहला चुनाव जब कोई जान नहीं गई, 110 सीटें जीतेंगे
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में ऐतिहासिक मतदान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई और इसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के अंत का संकेत बताया। उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्रीय सशस्त्र बल और बंगाल पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा किय लंबे समय बाद यह पहला ऐसा चुनाव था, जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुऔर और बंगाल के मतदाताओं ने विकास को चुना है।
चुनाव
पहले चरण की 152 सीटों में भाजपा जीतेगी 110 सीटें- शाह
शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है, जिसके आधार पर पता चला है कि भाजपा पहले चरण के 152 सीटों में से 110 से ज्यादा सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट डाला है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए, भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: Press Conference by Shri @AmitShah , Union Minister of Home Affairs at Kolkata. https://t.co/AFQp3rrMnh
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 24, 2026
चुनाव
अंग, बंग, कलिंग में भाजपा की सरकार होगी
शाह ने प्राचीन भारत के 3 राज्यों का नाम का जिक्र करते हुए कहा कि 5 मई से 5 मई से अंग, वंग (बंग) और कलिंग में 'कमल' की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अफवाहें फैला रही हैं कि कोई बाहरी व्यक्ति बंगाल में शासन करेगा, जबकि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री एक बंगाली और भाजपा कार्यकर्ता होगा। उन्होंने लोगों से बदलाव की अपील की है।
अपील
घुसपैठ और महिलाओं को लेकर वादा
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना और उसे तुष्टीकरण की राजनीति से आज़ाद कराना पहला काम होगा। उन्होंने कहा कि यहां की हज़ारों हेक्टेयर ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा है, जिसे असम की तर्ज़ पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर खाली कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे पहली प्राथमिकता होगी कि हम बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें, उनको भय से मुक्त से करें।
मतदान
बंगाल में 91 प्रतिशत हुआ मतदान
गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में लोगों का उत्साह दिखा। यहां शाम 6 बजे तक 91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। 2011 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 34 साल से सत्ता पर काबिज वामपंथी सरकार को हराया था। उसके बाद से लगातार TMC राज्य की सत्ता में बनी हुई है।