कॉकरोच जनता पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर 2 अक्टूबर से शुरू करेगी प्रदर्शन
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम दिया कि अगर वह शनिवार तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू होगा। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। दीपके ने कहा कि मुंबई से इसे भारत के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा।
संकल्प
गांधी जयंती पर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लें- CJP
दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस गांधी जयंती पर आइए हम लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।
CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा, "अपने गणतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए 2 अक्टूबर से बेहतर कोई तारीख नहीं हो सकती।"
इससे पहले गुरुवार को, दिपके ने सह-संयोजक सौरभ दास और रांका के साथ मिलकर धमकी दी कि अगर CEC ने 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं दिया तो 'जंतर मंतर 2.0' का आयोजन किया जाएगा।
प्रदर्शन
विपक्ष को भी संदेश दिया
दीपके ने ज्ञानेश कुमार का मामला सामने आने पर विपक्ष को भी संदेश दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि चुनावों में धांधली हो रही है, जो सच है और अगर इसमें विपक्ष हिस्सा लेता है तो वह इन चुनावों को मान्यता देता है।
दीपके ने कहा कि विपक्ष इसलिए चुनाव लड़ रहा है क्योंकि उसे अस्तित्व खत्म होने का डर है।
दीपके ने लिखा कि कोई स्टैंड लें और धांधली वाले चुनावों में हिस्सा लेना बंद करें।