दिल्ली के पार्क में नाबलिग का 3 लोगों ने गैंगरेप किया, एक गिरफ्तार
क्या है खबर?
दिल्ली में गैंगरेप की भयावह घटना सामने आई है। यहां कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में 17 वर्षीय किशोरी का 3 लोगों ने गैंगरेप किया और फरार हो गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दक्षिणी दिल्ली में सोमवार शाम को करीब 7 बजे घटी है। घटना के समय किशोरी अपनी पुरुष मित्र के साथ मंदिर गई थी, जिसके बाद वह नजदीक के पार्क में घूमने चली गई। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किशोरी शाम करीब साढ़े 7 बजे मंदिर से आस्था कुंज पार्क गई थी, जहां आरोपी 3 युवक पहले से मौजूद थे।
उन्होंने लड़का-लड़की को साथ देखा तो उनसे पूछताछ शुरू कर दी और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किशोरी को धमकाया।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर बंदूक और चाकू की नोंक पर लड़की का गैंगरेप किया और भाग गए। इसके बाद रात 8:45 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।
जांच
मंगलवार तड़के एक आरोपी को गोली मारकर पकड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल है, जिनकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
मंगलवार तड़के अमर कॉलोनी के पास एक आरोपी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया।
पुलिस ने आरोपी को रोका तो उसने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम आसिफ है, जो ओखला मंडी में काम करता है।
बाकियों 2 की तलाश जारी है।
ट्विटर पोस्ट
मुठभेड़ स्थल का दृश्य
#WATCH | Delhi: One of the accused in the alleged gang-rape case near Delhi's Kalkaji Temple was apprehended following a brief exchange of fire with the police. Delhi Police are conducting a further investigation into the matter, while efforts are underway to trace the other… https://t.co/Wb0sZTsE8z pic.twitter.com/06DA7OaboI
— ANI (@ANI) September 22, 2026
बलात्कार
दिल्ली में 10 दिन में 4 नाबालिगों का रेप
दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह चौथा मामला सामने आया है।
इससे पहले 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की 3 नाबालिगों सहित 4 लोगों ने गैंगरेप कर हत्या कर दी थी।
फिर 16 सितंबर को सदर बाजार में एक दुकान के अंदर 10 वर्षीय छात्रा का हाथ-पैर बांधकर यौन उत्पीड़न किया गया।
21 सितंबर को किशनगंज में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था।