Loading...
IIT-बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले छात्र की अंतिम बातचीत सामने आई, दोस्त को किया था कॉल
IIT-बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले छात्र की अंतिम बातचीत सामने आई

IIT-बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले छात्र की अंतिम बातचीत सामने आई, दोस्त को किया था कॉल

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2026
07:48 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। न्यूज18 के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले साहिल ने अंतिम बार अपनी महिला मित्र से बात की थी और कहा था कि उससे गलती हो गई है। जांचकर्ताओं का कहना है कि महिला मित्र से बात करने के बाद साहिल ने किसी का भी फोन उठाना बंद कर दिया था।

जांच 

बातची में जातिगत भेदभाव का नहीं किया जिक्र 

रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने दोपहर ढाई बजे अपनी मित्र से आखिरी बार फोन पर बात की।

साहिल ने कहा, "मुझसे गलती हो गई है। मेरा पिछला थर्मोडायनॉमिक्स का पेपर अच्छा नहीं रहा और अब ये हो गया।"

इसके बाद प्रेमिका ने उसे शांत और धैर्य रखने को कहा।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान साहिल ने जातिगत भेदभाव का जिक्र नहीं किया था।

जांच 

जांच जारी है, ChatGPT की भी हो रही जांच

साहिल ने 17 अक्टूबर को छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बाद में पता चला कि मध्य-सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान साहिल नकल करते पकड़े गए थे, वो फोन से ChatGPT के जरिए जवाब पूछ रहे थे।

मामले में साहिल के माता-पिता ने परीक्षा निरीक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला पर जातिवाद के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया।

दुल्ला को प्रशासनिक डीन पद से हटा दिया गया है। मामले में अपराध शाखा जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT