Loading...
मोदी ने 'मेक इन इंडिया' के 12 साल पूरे होने पर कहा- अधिक उत्पादन, अधिक निवेश
मोदी ने 'मेक इन इंडिया' के 12 साल पूरे होने पर पोस्ट साझा की

मोदी ने 'मेक इन इंडिया' के 12 साल पूरे होने पर कहा- अधिक उत्पादन, अधिक निवेश

लेखन गजेंद्र
Sep 25, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मेक इन इंडिया' पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी प्रगति पर प्रकाश डाला और उसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत में अधिक उत्पादन। भारत में अधिक निवेश। भारत से अधिक निर्यात। हर क्षेत्र में बदलाव साफ दिख रहा है।' इस पोस्ट के साथ मोदी ने कुछ आंकड़े बताते हुए पोस्टर साझा किए हैं। उन्होंने हैशटैग #12YearsOfMakeInIndia लिखकर 12 साल जश्न की बात कही है।

विकास

निर्यात में हुआ विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि भारत पिछले 12 वर्षों में रक्षा खरीदार से रक्षा निर्यातक बन गया है, जिसमें निर्यात 2014 में लगभग 690 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,400 करोड़ रुपये हो गया है, जो 5,500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि निर्यात संबंधी बाधाएं दूर कर दी गईं, जिससे निर्यात में और अधिक विस्तार हुआ है।

उत्पादन

99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन का उत्पादन

प्रधानमंत्री ने साझा किए आंकड़ों में बताया कि उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजनाओं के तहत निर्यात से 15.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इन योजनाओं के तहत उत्पादन और बिक्री से 23.8 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

साथ ही, ग्राफ़िक में घरेलू निर्भरता से घरेलू प्रभुत्व की ओर बदलाव को भी दर्शाया गया है। इसमें बताया गया है कि भारत में उपयोग किए जाने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन का घरेलू उत्पादन हुआ है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट

ADVERTISEMENT

जानकारी

सितंबर 2014 में शुरू की गई थी योजना

'मेक इन इंडिया' पहल को प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने सितंबर 2014 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश में विनिर्माण को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, व्यावसायिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।

ADVERTISEMENT