Loading...
गुजरात के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन में 2 छात्रों ने आत्महत्या की, विरोध-प्रदर्शन शुरू
गुजरात के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन में 2 छात्रों ने आत्महत्या की

गुजरात के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन में 2 छात्रों ने आत्महत्या की, विरोध-प्रदर्शन शुरू

लेखन गजेंद्र
Sep 25, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

गुजरात के राजकोट जिले में स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन के अंदर 2 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय के मुख्य भवन की छठी मंजिल से कूदकर 20 वर्षीय छात्र हेमंत गंडमा ने अपनी जान दी है। वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। इससे पहले 19 सितंबर को महिला छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या की थी। वह भी आंध्र प्रदेश की निवासी थी।

आत्महत्या

हेमंत ने क्यों दी जान?

हेमंत कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष का छात्र था। कार्यकारी रजिस्ट्रार नरेश जडेजा ने बताया कि छात्र का कोई अकादमिक बैकलॉग नहीं था।

घटना के बाद CCTV फुटेज में छात्र बिना कॉलेज बैग के विश्वविद्यालय में दाखिल होता और सीधे छठी मंजिल पर जाते दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि छात्र की बड़ी सर्जरी हुई थी और वह 23 अगस्त से 15 सितंबर तक घर पर था। परीक्षाओं के कारण वह 16 सितंबर को राजकोट लौट आया था।

जांच

आंध्र प्रदेश की छात्रा ने 6 दिन पहले दी थी जान

शुक्रवार की घटना से 6 दिन पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस पाठ्यक्रम की तीसरे सेमेस्टर की छात्रा अल्ला वेंकट सौभाग्य वर्षिता (19) ने छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।

उसकी मौत को लेकर कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

बता दें, राजकोट-मोरबी रोड पर स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय सौराष्ट्र का सबसे बड़ा निजी विश्वविद्यालय है। कांग्रेस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENT