Loading...
कालकाजी गैंगरेप: एक आरोपी ने पहले भी दंपत्तियों को परेशान किया, दूसरा जिम से निकाला गया
दिल्ली के कालकाजी गैंगरेप से जुड़े आरोपियों को लेकर नए खुलासे हुए हैं

कालकाजी गैंगरेप: एक आरोपी ने पहले भी दंपत्तियों को परेशान किया, दूसरा जिम से निकाला गया

लेखन आबिद खान
Sep 24, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में आरोपियों को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि एक आरोपी आसिफ पहले भी इस इलाके में दंपत्तियों को निशाना बनाता था। उसे चाकू लेकर घूमते हुए भी पकड़ा गया था। जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, चाकू और कंडोम भी बरामद हुए हैं। इन खुलासों से पुलिस की लापरवाही और घटना के सुनियोजित होने के संकेत मिल रहे हैं।

चाकू

पार्क के आसपास चाकू लिए घूमता दिखा था आरोपी

हिंदुस्तान टाइम्स ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि आसिफ को पहले भी पार्क के आसपास चाकू लिए हुए और दंपत्तियों को परेशान करते हुए देखा गया था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पार्क में हुई अन्य घटनाओं में भी शामिल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे इसी तरह की संभावित घटनाओं के बारे में जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

जिम

महिलाओं के साथ दुर्व्यव्हार के चलते जिम से निकाला गया हेमंत

घटना में शामिल एक दूसरे आरोपी हेमंत को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। हेमंत पेशे से वकील है।

समाचार एजेंसी PTI ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि हेमंत को लगभग एक महीने पहले एक जिम से निकाल दिया गया था। जिम प्रबंधन को महिलाओं से उसके व्यवहार के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।

उसका भाई मुकेश भी इस मामले में तीसरा आरोपी है। वो B.Sc की पढ़ाई कर रहा है।

ADVERTISEMENT

खाना

आरोपियों ने घटना के बाद बाहर खाना खाया, सबूत मिटाए

घटना के बाद आरोपी दोनों भाई मुकेश और हेमंत एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों भाइयों ने बताया कि अपराध के बाद वे पहले रेस्तरां में खाना खाने गए। फिर वे निवासपुरी इलाके में अपने घर लौटे, जहां उन्होंने सबूत मिटाने के लिए कपड़े धोए। मंगलवार तड़के करीब 7 बजे जब हमने उन्हें गिरफ्तार किया, तो उनके धुले हुए कपड़े पास ही मिले।"

ADVERTISEMENT

डिजिटल सबूत

आरोपियों ने सर्च हिस्ट्री भी मिटाई

आरोपियों ने डिजिटल सबूत मिटाने के भी प्रयास किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं और संदेह है कि इनमें से सर्च हिस्ट्री और कुछ अन्य डिजिटल सामग्री मिटा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आसिफ के फोन में आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी मिली है। सभी आरोपियों के फोन FSL जांच के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लगभग 45 मिनट से पार्क में घूम रहे थे।

घटना

तीनों आरोपियों ने पुलिसकर्मी बन युवती को धमकाया

घटना 21 सितंबर की शाम की है। नाबालिग अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क में गई थी।

वहां तीनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को धमकाया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद तीनों ने बलात्कार किया और धमकी देकर भाग गए।

पुलिस ने अगले दिन सुबह एक आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बाकी 2 आरोपी भी पकड़ लिए गए हैं।

ADVERTISEMENT